Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

देहरादून:कैबिनेट द्वारा लिये गये अहम निर्णय

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

सूचना

: अल्मोड़ा:डीजे ना बजाने पर डीजे संचालक पर धारदार हथियार से हमला

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 23, 2024
डीजे ना बजाने पर डीजे संचालक पर धारदार हथियार से हमला अल्मोड़ा मे डीजे न बजाने पर संचालक पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।सोमेश्वर के टाना सजोली निवासी पंकज सिंह नयाल ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया वह डीजे संचालन का काम करता है। बीते दिनों उसने सुनाड़ी गांव में एक शादी में डीजे संचालन का काम किया। रात को उसने डीजे बंद किया। कुछ युवकों ने देर रात में भी जबरन डीजे बजाने की बात कही। आरोप है कि जब उसने डीजे बजाने से मना कर दिया तो युवकों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में उसे गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने एक नामजद आरोपी सुनाड़ी निवासी मुकुल राना सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें