Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

सितारगंज:गिरफ्तार कर्मियों की रिहाई के बाद तहसील के खुले दरवाजे। विजिलेंस ने की थी गिरफ्तारी।

चंपावत:नदी से खेतों में हो रहें भू-कटाव का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण हरसंभव सहायता का भरोसा

चंपावत:स्मैक तस्करों को अदालत ने सुनाई दो-दो वर्ष कठोर कारावास की सजा। 25/ 25 रुपए का लगाया अर्थ दंड

चंपावत:जल संस्थान डिप्लोमा इंजीनियर संघ के चुनाव निर्विरोध संपन्न, पवन बिष्ट बने अध्यक्ष।

लोहाघाट:रोज 16 किलोमीटर पैदल चल स्कूल पहुंचते हैं सुल्ला /पासम के छात्र मुख्यमंत्री से की स्कूल वाहन की मांग।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : अल्मोड़ा :डीएम बरेली का जागेश्वर धाम गर्भगृह मे हथियारबंद गनर के साथ प्रवेश मामला गर्माया

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 21, 2026

अल्मोड़ा डीएम बरेली का जागेश्वर धाम गर्भगृह मे हथियारबंद गनर के साथ प्रवेश मामला गर्माया

बरेली के डीएम अविनाश सिंह का अल्मोड़ा जिले के प्रसिद्ध जागेश्वर धाम के गर्भगृह में हथियारबंद सुरक्षाकर्मियों के साथ प्रवेश, मामला गरमा गया है।पुजारियों और स्थानीय लोगों ने इसे मंदिर की परंपराओं और पवित्रता के खिलाफ बताया।पुजारियों ने कड़ा विरोध करते हुए कहा गर्भगृह में हथियार ले जाना धार्मिक नियमों का उल्लंघन है।घटना के बाद मंदिर परिसर में नाराज़गी, परंपराओं के सम्मान की मांग तेज हो गई हैं। एएसआई ने लिया संज्ञान, मंदिर परिसर में हथियार ले जाने को बताया नियम विरुद्ध।मामले की जांच शुरू हो गई है संबंधित पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही।स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग उठाई हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक की मांग की गई है।

प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए जवाबदेही तय करने की मांग की जा रही है। मामले मे सुरक्षा बनाम परंपरा पर बहस शुरू हो गई है कुछ लोग सुरक्षा कारणों को बता रहे मजबूरी।लेकिन अधिकांश लोग धार्मिक आस्थाओं के सम्मान को प्राथमिकता देने की बात करते नजर आ रहे हैं। फिलहाल मामला गर्माया हुआ है।

जरूरी खबरें