Wednesday 24th of June 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:शारदा नदी में डूबे युवकों की तलाश जारी सर्च अभियान का जायजा लेने पहुंची एसपी चम्पावत

चंपावत:मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं हेतु मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन जारी, 30 जून अंतिम तिथि

चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने दूर दूर क्षेत्र से आए ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर किया समाधान।

पाटी नगर पंचायत में हुआ शपथ ग्रहण । पहले नगर पंचायत अध्यक्ष सहित वार्ड सदस्यो ने ली शपथ

लोहाघाट से लाखों का सोना लेकर फरार बंगाल के कारीगर दिल्ली में गिरफ्तार।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : अल्मोड़ा:जिले के एसएसपी को पहली बार अपने बीच पाकर लोगों ने खुशी की जाहिर /समस्यायें सुनी और सुझाव लिये

Laxman Singh Bisht

Mon, May 26, 2025

एसएसपी अल्मोड़ा जनपद के दूरस्थ क्षेत्र सराईखेत पहुंचकर जनता से हुए रुबरु नशे के दुष्परिणामों से आगाह करते हुए बताया कि नशे की खेती करना अपराध है इससे बचें एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पिंचा जनपद के दूरस्थ क्षेत्र सराईखेत पहुंचकर प्राथमिक विद्यालय में स्थानीय व्यापारियों,प्रधान,गणमान्य व्यक्तियों के साथ गोष्ठी कर नशा,साइबर सहित विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा की गई।इस दौरान उपस्थित जनों द्वारा जिले के एसएसपी को पहली बार अपने बीच पाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया और उपस्थिति पर खुशी व्यक्त की गई और कहा कि आप पहले एसएसपी है जो हमारी समस्याओं को सुनने यहां तक आये। इस दौरान लोगों द्वारा अपनी समस्यायें व सुझाव रखें गये।एसएसपी महोदय ने सभी की समस्याओं को भली भांति सुनकर निराकरण के लिये आवश्यक कार्यवाही करने हेतु थानाध्यक्ष सल्ट को निर्देशित किया गया। सभी उपस्थित जनों को अल्मोड़ा पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के बारे में अवगत कराते हुए सहयोग की अपील की गई। नशे के दुष्परिणामों से आगाह करते हुए कहा कि नशे की खेती करना अपराध है,इससे बचें और अन्य लोगों को भी जागरुक करने में पुलिस का सहयोग करे ।नशा एक आग है,जो कभी भी किसी परिवार जन को अपनी आगोश में ले सकता है,इसलिये नशे के विरुद्ध अभियान में सभी का योगदान महत्वपूर्ण है, तभी हम इस अभियान को सफल बना पायेंगे।इस दौरान एसएसपी पींचा ने थाना सल्ट का औचक निरीक्षण किया थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, पुलिस भोजनालय आदि का निरीक्षण किया गया। थाने में नियुक्त अधिकारी, कर्मचारियो कीसमस्यायें सुनी और निराकरण का आश्वासन दिया।थाने के जवानों व उपस्थित एसडीआरएफ टीम को मानसून सीजन के दृष्टिगत अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिये गये। जवानों को स्मार्ट एवं इफैक्टिव पुलिसिंग के लिये प्रोत्साहित किया।बाहरी व्यक्तियों के शत-प्रतिशत सत्यापन करने के भी निर्देश दिये गये।पुलिस टीम द्वारा नशे के विरुद्ध टीम वर्क के साथ की जा रही कार्यवाही को सराहा और कार्यवाही की निरंतरता बरकरार रखने के लिये प्रोत्साहित किया। इस दौरान थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक सहित थाने व एसडीआरएफ के अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।

जरूरी खबरें