: अल्मोड़ा:एसएसपी अल्मोड़ा के नेतृत्व में अल्मोड़ा पुलिस ने डम्पर से साढ़े पांच लाख से अधिक की अवैध देशी शराब बरामद कर तस्कर को किया गिरफ्तार
Laxman Singh Bisht
Thu, Mar 7, 2024
एसएसपी अल्मोड़ा के नेतृत्व में अल्मोड़ा पुलिस ने डम्पर से साढ़े पांच लाख से अधिक की अवैध देशी शराब बरामद कर तस्कर को किया गिरफ्तार
एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पिंचा के नेतृत्व में अल्मोड़ा पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी है अल्मोड़ा पुलिस ने एक डम्पर से साढ़े पांच लाख से अधिक कीमत की शराब बरामद की है। एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस नियमित रुप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही कर रही है।
इसी क्रम में सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस को शराब की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हाथ लगी है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा जगदीश चन्द्र देऊपा के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व प्रभारी एसओजी सुनील सिंह धानिक व प्रभारी एएनटीएफ सौरभ कुमार भारती द्वारा एसओजी, एएनटीएफ टीम के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान अल्मोड़ा क्षेत्र के सिराड़ बैण्ड के पास वाहन संख्या- यूके01 सीए-0744 डम्पर को रोककर चैक किया गया। वाहन में चालक राजेश मौजूद था, जिसने पूछताछ में वाहन में अवैध शराब होने की बात पुलिस टीम को बताई। जिस पर वाहन डम्पर की तलाशी लेने पर कुल 160 पेटियों में 7,680 पव्वे अवैध देशी शराब गुलाब मार्का बरामद हुई।
शराब बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर डम्पर को सीज किया गया। बरामद शराब की कीमत 5.5 लाख रुपए से अधिक है वहीं एसएसपी पींचा के द्वारा पुलिस टीम की शानदार कामयाबी ₹5000 इनाम देने की घोषणा करी है एसएसपी पींचा ने कहा अल्मोड़ा पुलिस नशा मुक्त 2025 देवभूमि अभियान को सफल बनाने में जुटी हुई है