Thursday 5th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:छड़खोला के जंगल मे आग कालाकोट मे तपनोल्ला मे घर को खतरा।

चंपावत:पूर्णागिरी मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु घाटों पुलिस व एसडीआरएफ अलर्ट

लोहाघाट:राईकोट मे शादी विवाह में कॉकटेल पार्टी पर लगा प्रतिबंध। शराब पीने पर लगेगा 10 हजार का जुर्माना।

चंपावत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव पुलिस मौके पर।

लोहाघाट से राजेश बिष्ट कर सकते हैं 2027 में भाजपा से दावेदारी।

: अल्मोड़ा:एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पिंचा की नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही अल्मोड़ा पुलिस ने 120 पेटी शराब की बरामद कर एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार बरामद शराब की कीमत 05 लाख से अधिक

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 27, 2024
एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पिंचा की नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही अल्मोड़ा पुलिस ने 120 पेटी शराब की बरामद कर एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार बरामद शराब की कीमत 05 लाख से अधिक एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा के द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।एसएसपी पींचा के निर्देश व सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा लगातार की जा रही चेकिंग व पेट्रोलिंग के दौरान अवैध तस्करी की रोकथाम में एक बड़ी सफलता पुलिस टीम के हाथ लगी है। 26 फरबरी की रात्रि में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत हिमांशु पंत के नेतृत्व में रानीखेत पुलिस व प्रभारी एसओजी सुनील सिंह धानिक व प्रभारी एएनटीएफ सौरभ कुमार भारती द्वारा एसओजी/एएनटीएफ टीम के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान रानीखेत क्षेत्र में ऐना गांव मे बग्वाली पोखर की तरफ कोरीछीना की ओर से आ रहे वाहन संख्या- यू0के0-01 सी0ए0-1427 पिकअप को रुकने का ईशारा किया तो वाहन चालक अचानक वाहन को रोककर वापस मोड़ने का प्रयास करने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर ही रोक लिया गया। वाहन में वाहन चालक मौजूद था, जिसने पूछताछ में वाहन में अवैध शराब होने की बात पुलिस टीम को बताई, जिस पर वाहन पिकअप की तलाशी लेने पर कुल 120 पेटियों में 5,760 पव्वे अवैध देशी शराब गुलाब मार्का बरामद हुई। पूछताछ में चालक द्वारा उक्त अवैध शराब तस्करी के उद्देश्य से लेकर जाना बताया गया। बरामदगी के आधार पर वाहन चालक/अभियुक्त कुन्दन सिंह कनवाल को गिरफ्तार करते हुए अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन पिकअप को सीज किया गया। अवैध शराब की बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी होने पर कोतवाली रानीखेत में अभियुक्त के विरुद्ध धारा-60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त कुन्दन सिंह कनवाल, उम्र- 34 वर्ष पुत्र भूपाल सिंह कनवाल, निवासी लोअर मालरोड खत्याड़ी, अल्मोड़ा का रहने वाला है पुलिस ने 120 पेटियों में कुल 5760 पव्वे अवैध देशी शराब गुलाब मार्का बरामद करी है बरामद शराब की कीमत- 5,18,400/- रुपये आकी गई हैं पुलिस टीम मे 1-उ0नि0 बलबीर सिंह, कोतवाली रानीखेत 2- उ0नि0 सुनील सिंह धानिक, प्रभारी एसओजी 3- उ0नि0 सौरभ कुमार भारती, प्रभारी एएनटीएफ 4-हेड कानि0 मनोज तिवारी, कोतवाली रानीखेत 5-कानि0 मौ0 यामीन, एसओजी/एएनटीएफ 6-कानि0 राजेश भट्ट, एसओजी/एएनटीएफ 7-कानि0 दीवान सिंह, एसओजी/एएनटीएफ 8-कानि0 विरेन्द्र सिंह, एसओजी/एएनटीएफ 9-होमगार्ड हरीश फर्त्याल, कोतवाली रानीखेत शामिल रहे

जरूरी खबरें