Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

सूचना

: अल्मोड़ा:एक लाख रुपए की स्मैक के साथ अल्मोड़ा की कुख्यात महिला तस्कर फरहा अंसारी गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Fri, Feb 9, 2024
एक लाख रुपए की स्मैक के साथ अल्मोड़ा की कुख्यात महिला तस्कर फरहा अंसारी गिरफ्तार एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पिंचा के नेतृत्व में नशे के सौदागरों के खिलाफ अल्मोड़ा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है अल्मोड़ा पुलिस ने 13.1 ग्राम स्मैक के साथ कुख्यात महिला तस्कर फरहा अंसारी को  गिरफ्तार किया है शुक्रवार को नशे के खिलाफ अल्मोड़ा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा ने बताया पुलिस ने 13.1 ग्राम स्मैक के साथ अल्मोड़ा की रहने वाली 26 वर्षीय युवती को गिरफ्तार किया है। युवती अल्मोड़ा नगर के नियाजगंज की रहने वाली है। एसएसपी पींचा ने कहा अल्मोड़ा के सीओ विमल प्रसाद के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा जगदीश चन्द्र देउपा,एसओजी प्रभारी सुनील सिंह धानिक और प्रभारी एएनटीएफ सौरभ कुमार भारती के नेतृत्व में गठित टीम ने आज संयुक्त रूप से चैकिंग कर बेस हास्पिटल तिराहे के पास से 26 वर्षीय युवती फरहा अंसारी के पास से 13.10 ग्राम स्मैक,5870 रूपये नगद और एक इलैक्ट्रानिक तराजू बरामद किया। पुलिस टीम ने युवती को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया। मामले में पुलिस की पूछताछ जारी है। उन्होंने कहा महिला तस्कर बरेली से स्मैक खरीद कर अल्मोड़ा में ऊंचे दामों में बेचने ला रही थी एसएसपी ने बताया बरामद स्मैक की कीमत एक लाख इकतीस हजार रूपये के लगभग है पुलिस टीम को ढाई हजार रुपया इनाम दिया जा रहा है।  पुलिस टीम में  उप निरीक्षक रिंकी सिंह,कांस्टेबल मोत्र यामीन, राजेश भट्ट, विरेन्द्र बिष्ट शामिल रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें