Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

सूचना

: लोहाघाट:आदर्श आचार संहिता लगने की संभावना के चलते आंगनवाड़ी कार्यकर्तियो ने 24 दिन के बाद हड़ताल करी स्थगित

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 16, 2024
आदर्श आचार संहिता लगने की संभावना के चलते आंगनवाड़ी कार्यकर्तियो ने 24 दिन के बाद हड़ताल करी स्थगित अपनी मानदेय व अन्य मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्तिया व सहायिकाएं पिछले 24 दिनों से हड़ताल में चल रही थी जिस कारण चंपावत जिले के सभी आंगनबाड़ी केदो में ताले लटके हुए थे वहीं आदर्श आचार संहिता लगने की संभावना को देखते हुए आंगनबाड़ी संगठन ने फिलहाल अपने आंदोलन को स्थगित कर दिया है संगठन जिला अध्यक्ष मीना बोहरा ने हड़ताल स्थगित करने का पत्र जिला बाल विकास परियोजना अधिकारी को दे दिया है संगठन जिलाध्यक्ष मीना बोहरा ने बताया 3 मार्च को देहरादून में मुख्यमंत्री से वार्ता हुई थी जिसमे मुख्यमंत्री के द्वारा मानदेय बढ़ाने का आश्वासन व मांगों को लेकर कमेटी गठित करने का आश्वासन दिया था उन्होंने बताया मुख्यमंत्री के आश्वासन तथा चुनाव आचार संहिता लगने के चलते  प्रदेश संगठन के निर्देश पर आज 16 मार्च शनिवार से चंपावत जिले की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ और सहायिकाओं ने अपनी हड़ताल स्थगित कर दी है तथा आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन शुरू कर दिया गया है साथ ही चेतावनी दी है अगर उनकी मांगे पूरी नहीं करी गई तो आचार संहीता समाप्त होने के बाद एक बार फिर से जोरदार आंदोलन चलाया जाएगा वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल स्थगित होने से सरकार व प्रशासन ने राहत की सांस ली है

विज्ञापन

जरूरी खबरें