Wednesday 4th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:होली के रंगों के साथ आँखों की सुरक्षा भी जरूरी: डा 0विराज राठी

चंपावत:होली पर सेवा का सम्मान: स्वच्छता व यातायात के फ्रंटलाइन कर्मियों संग डीएम का आवास में रात्रि भोज

लोहाघाट के पाटन पाटनी में एक दशक से कायम है होली मिलन क्रिकेट परंपरा

चंपावत:एसपी पहुंची नेपाल बॉर्डर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जाएगा

बाराकोट:4 मार्च को होगी मां लड़ीधूरा मंदिर में खड़ी होली।

: लोहाघाट:टैक्सियों की फिटनेस को प्राइवेट हाथों में देने से आक्रोशित टैक्सी संचालकों ने लोहाघाट मे टैक्सियों का संचालन किया बंद यात्री परेशान

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 27, 2024
टैक्सियों की फिटनेस को प्राइवेट हाथों में देने से आक्रोशित टैक्सी संचालकों ने टैक्सियों का संचालन किया बंद यात्री परेशान सरकार द्वारा टैक्सियों की फिटनेस को आरटीओ से हटाकर प्राइवेट सेक्टर में दे दिया गया है जिसके चलते टैक्सी संचालकों में सरकार के खिलाफ काफी आक्रोश है शनिवार को लोहाघाट के टैक्सी संचालकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए टैक्सियों का संचालन ठप कर वाहनों की फिटनेस को प्राइवेट हाथों में न देने की मांग करी टैक्सी संचालकों ने कहा जब तक टैक्सियों की फिटनेस आरटीओ में होती थी तब उन्हें मात्र 864 रुपए फिटनेस चार्ज देना पड़ता था अब प्राइवेट सेक्टर में जाने के बाद 10 से 15 हज़ार रुपए फिटनेस का देना पड़ रहा है जो की टैक्सी संचालको के साथ घोर अन्याय है गरीब टैक्सी संचालक इतना पैसा कहां से लाएंगे उन्होंने कहा वाहनों की छत से भी लगेज केरियर हटा दिए गए हैं जिस कारण यात्रियों का सामान भी उन्हें अब टैक्सियों के अंदर रखना पड़ रहा है टैक्सी संचालक ने कहा हर जगह उनका उत्पीड़न किया जा रहा है जगह-जगह उनके ऑनलाइन चालान किए जा रहे हैं टैक्सी संचालकों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर सरकार फिटनेस को प्राइवेट सेक्टर से वापस नहीं लेती है तो समस्त टैक्सी संचालक अनिश्चित कालीन हड़ताल में चले जाएंगे वहीं टैक्सी संचालकों की हड़ताल के चलते शनिवार को लोहाघाट से हल्द्वानी पिथौरागढ़, टनकपुर व नैनीताल की टैक्सीया संचालित नहीं हो सकी जिस कारण यात्रियों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी प्रदर्शन करने में दिनेश जोशी ,मनोज टम्टा ,दिलीप मेहरा, रोहित ढेक, नरेश मेहरा ,गुड्डू फर्त्याल ,महेश मेहता, संजय बिष्ट, नरेश सिंह ,कमल सिंह, रोशन मेहरा ,अशोक राम, गोविंद सिंह आदि टैक्सी चालक मौजूद रहे

जरूरी खबरें