Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

पाटी:सड़क कटिंग कार्य के चलते ग्रामीण के आवासीय भवन को खतरा अधिशासी अभियंता को ज्ञापन ।

लोहाघाट:विद्युत केबल बदलने के कार्य के चलते 27 जून को आदर्श कलोनी में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

सूचना

: लोहाघाट:सुई पंपिंग पेयजल योजना की पाइपलाइन न बदलने से आक्रोसित सुई के ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव बहिष्कार का किया ऐलान जल संस्थान पर लगाया भ्रष्टाचार का

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 22, 2024
सुई पंपिंग पेयजल योजना की पाइपलाइन न बदलने से आक्रोसित ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव बहिष्कार का किया ऐलान जल संस्थान पर लगाया भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लोहाघाट जल संस्थान के द्वारा लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से सुई पंपिंग पेयजल जल योजना का निर्माण किया था लेकिन योजना बनने के बाद से ही विवादों के घेरे में आ गई थी ग्रामीणों ने योजना में जंग लगा लाल पानी आने की शिकायत कई बार जल संस्थान के अधिकारियों से करी डीएम के द्वारा भी योजना का निरीक्षण कर जल संस्थान को जांच के आदेश दिए गए जिस पर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता बिलाल यूनुस के द्वारा ग्रामीणों को जल्द पेयजल योजना के पाइप बदलने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं करी गई इसके बाद ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में भी शिकायत करी वहां से भी कोई राहत नहीं मिल पाई ग्रामीण जल संस्थान पर पेयजल योजना निर्माण में भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगा रहे हैं वहीं शुक्रवार को सुई की आक्रोसित महिलाओ व पुरुषों ने योजना स्थल में जाकर जल संस्थान व प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए लोकसभा चुनाव बहिष्कार का ऐलान कर दिया आक्रोशित महिलाओं ने कहा जल संस्थान के द्वारा तीसरे दिन मात्र 15 मिनट पानी दिया जा रहा है वह भी गंदा जिस कारण क्षेत्र के कई बच्चे व बुजुर्ग पीलिया और टाइफाइड की चपेट में आ गए हैं जिस कारण उन्हें बाहर के अस्पतालों में ले जाना पड़ा है महिलाओं ने कहा उनके पास मवेशियों को पिलाने तक के लिए पानी नहीं है महिलाओं ने कहा जल संस्थान ने बिल न लेने की बात कही थीं पर उसके बावजूद उनके द्वारा भारी भरकम बिल भेज दिए गए हैं वहीं ग्रामीणों ने ऐलान करते हुए कहा सुई का कोई भी ग्रामीण 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान नहीं करेगा कोई भी ग्रामीण बूथ में नहीं जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन व जल संस्थान की होगी प्रदर्शन करने में उप ग्राम प्रधान योगेश ओली,अन्नू गहतोड़ी, हिमेश महेश तलनिया, मन्नू ओली,पंकज ओली ,राजेश, बबीता, हेमा ,मुन्नी खर्कवाल ,बसंती ओली ,जानकी देवी, हेमा देवी, पुष्पा देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे

जरूरी खबरें