Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

सूचना

: लोहाघाट नगर पालिका के कार्य प्रणाली से आक्रोशित लोगों ने सड़कों में फेंका कूड़ा कई वार्ड में नहीं आ रहा है कूड़ा वाहन पालिका के खिलाफ आक्रोश

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 30, 2024
लोहाघाट नगर पालिका के कार्य प्रणाली से आक्रोशित लोगों ने सड़कों में फेंक कूड़ा कई वार्ड में नहीं आ रहा है कूड़ा वाहन पालिका के खिलाफ आक्रोश लोहाघाट नगर पालिका की लचर कार्य प्रणाली के चलते लोहाघाट नगर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है जिस कारण लोगों व व्यापारियों में पालिका के खिलाफ काफी आक्रोश है शनिवार को बार संघ अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट व निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा व लोगों ने कहा होली के बाद कई वार्ड में पर्यावरण मित्रों के द्वारा साफ सफाई तक नहीं करी गई है ना ही कूड़ा वाहन घरों व प्रतिष्ठानों से कूड़ा उठाने के लिए आ रहा है नगर पालिका की इस कार्य प्रणाली के चलते शनिवार को आक्रोशित व्यापारियों और लोगों ने नगर की सड़कों में कूड़ा फेंक दिया उन्होंने कहा जब से पालिका में प्रशासक बैठा है तब से नगर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर पालिका अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं लाती है तो पालिका के खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने कहा उन्होंने 5 साल की मेहनत से नगर को साफ व स्वच्छ बनाया लेकिन प्रशासन प्रशासन के बैठते ही पूरे नगर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है लोग परेशान है उन्होंने प्रशासक से अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने की मांग करी है वहीं बार संघ अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट ने कहा उनके वार्ड में पिछले एक हफ्ते से झाडू तक नहीं लगी है ना ही झाड़ियां का कटान हुआ है उन्होंने कहा पालिका की इस कार्य प्रणाली की शिकायत अब वे डीएम चंपावत व अन्य उच्च अधिकारियों से करेंगे कुल मिलाकर लोगों में पालिका के खिलाफ काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है

विज्ञापन

जरूरी खबरें