Tuesday 3rd of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पत्रकारों संग होली के रंग में रंगे डीएम जिला वासियों को दी शुभकामनाएं

लोहाघाट:सीएम धामी की सीमांत क्षेत्र वासियों को होली की बड़ी सौगात: किमतौली–रौसाल सड़क हेतु 12 करोड़ स्वीकृत

लोहाघाट:झूमाधूरी व छड़ खोला के जंगलों को आग से पहुंचा भारी नुकसान।

लोहाघाट:होली पर्व को लेकर प्रवासियों का लौटने का सिलसिला शुरू रोडवेज ने चलाई अतिरिक्त बसे।

चंपावत:आरटीई के तहत निजी विद्यालयो में ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत होंगे प्रवेश। जाने नियम

: लोहाघाट:गोरखा नगर में पिछले एक महीने से कूड़ा ना उठने से गुस्साए लोगों ने पालिका के खिलाफ किया प्रदर्शन

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 8, 2024
गोरखा नगर में पिछले एक महीने से कूड़ा ना उठने से गुस्साए लोगों ने पालिका के खिलाफ किया प्रदर्शन नगर पालिका लोहाघाट का कूड़ा वहां खराब होने से नगर के गोरखा नगर क्षेत्र में पिछले एक महीने से कूड़े का उठान नहीं हो पा रहा है जिस कारण लोगों के द्वारा मजबूरी में कूड़े को सार्वजनिक स्थानों में फेंका जा रहा है कूड़े का उठाना न होने से आक्रोशित लोगों ने सोमवार को निवर्तमान सभासद भुवन बहादुर के नेतृत्व में नगर पालिका लोहाघाट के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जल्द कूड़े का निस्तारण करने की मांग करी तथा ईओ लोहाघाट को ज्ञापन दिया लोगों ने कहा सार्वजनिक स्थलों में कूड़ा पढ़ने से गंदगी बढ़ने के साथ-साथ बंदरों और कुत्तों का आतंक बढ़ गया है वहीं लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा अगर कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या के समाधान के लिए पालिका कार्यालय जाता है तो11:00 बजे तक कोई भी सक्षम अधिकारी कार्यालय में नहीं मिलता है जिस कारण नगर वासी काफी परेशान है वहीं लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो समस्त गोरखा नगर वासी नगर पालिका कार्यालय में धरना देने को मजबूर होंगे लोगों ने पालिका से कूड़ा वाहनों की संख्या बढ़ाने की मांग करी है मालूम है पालिका द्वारा कूड़ा वाहनों के जरिए लोगों को घर-घर से कूड़ा उठान की सुविधा दी है लेकिन कूड़ा वाहन लगभग एक महीने से खराब है और पालिका के द्वारा जिसे अभी तक ठीक नहीं करवाया गया है जिस कारण गोरखा नगर सहित नगर के अन्य वार्डो से भी कूड़ा नहीं उठ पा रहा है जिस कारण लोग काफी परेशान है वहीं नगर पालिका की ईओ प्रियंका रेकवाल ने कहा कूड़ा वाहन को ठीक करने के लिए बरेली भेजा गया है जल्द कूड़ा वाहन ठीक होकर आ जाएगा प्रदर्शन करने में महेश थापा, शेखर सार्की राजू , विनोद गोरखा ,सचिन गोरखा , रमा गोरखा ,महावीर, सुनीता ,मनीषा देवी ,रंजना देवी ,तरुण बिष्ट ,वीरेंद्र अधिकारी ,लकी कुमार, मीना मेहरा ,पुष्पा जोशी, कमल उपरेती, भैरव बिष्ट आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें