Thursday 28th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 29 मई को स्टेशन बाजार क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

बाजपुर:ऊपर असली नीचे चिल्ड्रन बैंक ऑफ़ इंडिया के नकली नोट दो शातिर गिरफ्तार

लोहाघाट :गंगनोला मे भारी ओलावृष्टि से फल व फसले हुई तबाह किसानों को बड़ा नुकसान।

लोहाघाट पुलिस ने 05 लाख रुपये के गुम हुए जेवर सकुशल किए बरामद।

लोहाघाट में मूसलाधार बारिश व ओलावृष्टि से लोगों को गर्मी से मिली निजात। फलों को बड़ा नुकसान

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर बैराज की सुरक्षा के लिए व्यापारियों से सहयोग की अपील: जीएम ऋषि रंजन आर्य

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 6, 2026

टनकपुर बैराज की सुरक्षा के लिए व्यापारियों से सहयोग की अपील: जीएम ऋषि रंजन आर्य

पूर्णागिरि मेले के दौरान टनकपुर बैराज रोड पर अस्थायी दुकानों के संचालन को लेकर उठे विषय पर एनएचपीसी टनकपुर पावर स्टेशन के महाप्रबंधक (जीएम) श्री ऋषि रंजन आर्य ने प्रबंधन की स्थिति स्पष्ट की है।उन्होंने कहा कि एनएचपीसी का उद्देश्य किसी भी व्यापारी की आजीविका को प्रभावित करना नहीं है, बल्कि टनकपुर बैराज एवं बांध की मजबूती और सुरक्षा सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। आर्य ने बताया कि लगभग 30 वर्ष पुराने टनकपुर बैराज एवं बांध की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वर्तमान में विशेष मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य उच्च प्रबंधन के निर्देशों तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों (सेफ्टी नॉर्म्स) के अनुरूप संचालित किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि बैराज की संवेदनशीलता और वर्तमान में चल रहे निर्माण एवं मरम्मत कार्यों के कारण टनकपुर बैराज के मुख्य गेट के आसपास अस्थायी मेला दुकानों का संचालन फिलहाल संभव नहीं है। सुरक्षा की दृष्टि से इस क्षेत्र को खाली रखना अत्यंत आवश्यक है।एनएचपीसी प्रबंधन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि व्यापारी टनकपुर नगर क्षेत्र में, एनएचपीसी गेट के बाहर निर्धारित स्थानों पर दुकानें स्थापित करते हैं तो प्रबंधन को इस पर कोई आपत्ति नहीं होगी।महाप्रबंधक आर्य ने स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि बैराज और बांध की सुरक्षा पूरे क्षेत्र की सुरक्षा से जुड़ी हुई है, इसलिए सुरक्षा मानकों से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जा सकता।

जरूरी खबरें