Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

सूचना

: चंपावत:मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर दुरुस्त होने लगा बाबा ब्यांधुरा मंदिर मार्ग

Laxman Singh Bisht

Sun, Jan 7, 2024
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर दुरुस्त होने लगा बाबा ब्यांधुरा मंदिर मार्ग बाबा ब्यांधुरा मन्दिर को जाने वाला मार्ग मानसून के दौरान प्राकृतिक आपदा से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था जिस कारण भक्तजनों को आने जाने में काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, जिसकी जानकारी क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल को दी गई। मामले पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भक्तजनों व जनता की समस्या का तत्काल संज्ञान लेते हुए समस्या का समाधान करने के निर्देश जिलाधिकारी चंपावत को दिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीएम चंपावत के द्वारा राज्य आपदा मोचन निधि (SDRF) मद से सेनापानी से बाबा की कुटिया तक वन विभाग के अंतर्गत ग्रामीण मार्ग का मरम्मत/पुनर्निर्माण कार्य की 06.75 लाख की वित्तीय/प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। और मार्ग सुधारीकरण का कार्य प्रारंभ हो चुका है। समस्या का समाधान करने के लिए क्षेत्र वासियों के द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद दिया गया मालूम हो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बाबा ब्यांधुरा के अनन्य भक्त हैं

विज्ञापन

जरूरी खबरें