Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट में धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा साहब अंबेडकर की 134वीं जयंती

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 6, 2025

लोहाघाट में धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा साहब अंबेडकर की 134वीं जयंतीआज रविवार को लोहाघाट के गोरखा नगर के जन मिलन केंद्र में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहब डाॅ0 भीम राव अम्बेडकर की 134 वीं जयन्ती को धूमधाम और भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक वार्ड सभासद श्रीमती आरती देवी की अध्यक्षता एंव शेखर गोरखा के संचालन में की गई बैठक में सभी लोगो ने अपने अपने विचार व सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक में कार्यक्रम को इस बार नगर पालिका सभागार में आयोजित करने तथा स्टेशन बाजार से खड़ी बाजार होते हुए नगर पालिका तक एक रैली निकालने का निर्णय लिया गया ।

बैठक में कहा गया कि बाबा साहब को वंचित व शोषित समाज के उत्थान व योगदान के लिए हमेशा याद किया जायेगा। उक्त समाज के सभी लोगों से इस महान विभूति के जन्म दिवस को मनाने के लिए तन मन धन से सहयोग करने की अपील की गई। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गाँव गाँव व सभी कर्मचारी वर्ग से सम्पर्क स्थापित करने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार करने का निर्णय लिया गया। बैठक में शिक्षक राम प्रसाद कालाकोटी ,सहायक अभियन्ता गोपाल कालाकोटी, पूर्व सभासद भुवन बहादुर ,शिक्षक पवन बहादुर, सामाजिक कार्यकर्ता नीरज कालाकोटी, सचिन गोरखा ,शिवम सार्की , तीलू रोतेली पुरस्कार से सम्मानित सीमा देवी ,रविन्द्र सार्की ,विजय बहादुर, शरद ,रोबिन, अन्नू ,सोहित ,मदन मोहन ,मूलनिवासी जिलाध्यक्ष अमित कुमार ,अजय गोरखा विनय सार्की आदि लोगों ने अपने विचार रखें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें