Tuesday 21st of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:कालेशन देवी महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश मंदिर परिसर में फलदार पौधों का रोपण

चंपावत में युवाओं का प्रदर्शन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का मांगा त्यागपत्र ।

चंपावत:पेपर लीक प्रकरण पर कांग्रेस ने धर्मेंद्र प्रधान का फूंका पुतला। इस्तीफे की मांग

लोहाघाट:डीएम के जनता मिलन में 96 शिकायतें अधिकांश का मौके पर निस्तारण

चंपावत:डॉक्टर व पत्रकार आमने-सामने पत्रकारों की दोषी चिकित्सकों पर कार्रवाई की मांग डीएम को दिया ज्ञापन।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : बागेश्वर:कपकोट में मां के साथ शिवालय मंदिर में पूजा करने आया 7 वर्षीय बच्चा सरयू में बहा

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 20, 2026

कपकोट में मां के साथ शिवालय मंदिर में पूजा करने आया 7 वर्षीय बच्चा सरयू में बहा

बागेश्वर जिले के कपकोट से एक दुखद घटना सामने आ रही है जहां आज सावन के पहले सोमवार पर अपनी मां के साथ शिवालय मंदिर में पूजा करने आया 7 वर्षीय बच्चा राकेश सरयूं नदी में अपनी माता कमला देवी के साथ पानी भरने के दौरान पैर फिसलने से उफनती सरयू नदी में अपनी मां कमला देवी के सामने ही बह गया। इस दौरान मंदिर परिसर में काफी भीड़ थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बच्चा नदी में पानी भरने की कोशिश कर रहा था कि पाँव फिसलने से नदी के तेज बहाव में बह गया। प्रत्यक्षदर्शी रोशन गड़िया ने बताया कि उसने बच्चे को बचाने के लिए नदी में कूद मारी वह 50 मीटर आगे तक भी गए लेकिन राकेश को बचा नहीं पाए। बच्चे की माता ने बताया कि राकेश कक्षा 2 में पढ़ता था । उसके पिताजी नारायण सिंह प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनके 2 बच्चे हैं। लड़की बड़ी है।वह लाहुर गांव के रहने वाले हैं। कपकोट में किराए में रहकर बच्चों को पढ़ाती हैं । वहीं प्रशासन के द्वारा बच्चों की खोज में रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है।

जरूरी खबरें