Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

सूचना

: बाजपुर:दो पक्षों में हुई मारपीट व फायरिंग के मामले में पुलिस ने किया 21 के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज। 

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 22, 2024
दो पक्षों में हुई मारपीट व फायरिंग के मामले में पुलिस ने किया 21 के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज।   ऊधम सिंह नगर के बाजपुर मे पुरानी रंजिश के चलते ग्राम महोली जंगल बोर नदी के समीप दो पक्षों के बीच में हुई मारपीट व फायरिंग के मामले मे पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर नामजद 21 लोगो के खिलाफ़ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। और जांच शुरू कर दी है। एक पक्ष के रक्षपाल सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह ने कहा कि 20 फरवरी की सुबह समय लगभग 10 बजे उनका भतीजा गुरविंदर उर्फ विंदर, गुरपेज उर्फ पेजा व अन्य साथियों के साथ ग्राम महोली जंगल तिराहा से डाम की ओर जा रहे थे। आरोप है। कि वह पहले से ही मौजूद चुनावी रंजिश को लेकर सुखवीर सिंह उर्फ गोरखा, जितेंद्र गिल, सुखमन, लवप्रीत,मनप्रीत, जसवंत उर्फ नीटा अन्य 5 से 6 लोगों द्वारा उनकी गाड़ी को रोककर उनके साथ मारपीट और फायरिंग की गई।जिसमें उनके भतीजे व दोस्तों के पैरों में गोली लगी है। जिसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। वही दूसरा पक्ष जसविंदर सिंह पुत्र बलदेव सिंह ने कहा कि उनका दोस्त लवप्रीत 20 फरवरी की सुबह समय लगभग 10:00 बजे अपनी ट्रैक्टर ट्राली लेकर घर से महोली जंगल की तरफ जा रहा था। कि जब वह सुबह 10:30 बजे ग्राम माहोली जंगल आटा चक्की के पास पहुंचा तो वहां पहले से ही मौजूद पुराने रंजिश के चलते रजत भंडारी, गुरपेज़ उर्फ तेजा, गुरविंदर उर्फ गिंदर, नवदीप उर्फ नवी, अमर रंधावा, अमन बंसल, प्रदीप यादव, रक्षपाल सिंह, बुआ सिंह, वरिंदर सिंह, उर्फ गोनी, सर्वजीत सिंह, रंजीत शेरगिल, खुशदीप सिंह, गुरबचन सिंह, रितिक यादव, सुशील तिवारी, फैज पठान, प्रशांत भट्ट, अर्पित श्रीवास्तव, लवप्रीत सिंह, पुरानी रंजिश के चलते विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया मारपीट व फायरिंग होने लगी। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर 21 नामजद लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। और मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें