रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:रैगांव में मादा गुलदार का ग्रामीण पर हमला बाल बाल बची जान।तीन शावकों के साथ घूम रही है मादा गुलदार।
Laxman Singh Bisht
Sat, Jun 13, 2026
रैगांव में मादा गुलदार का ग्रामीण पर हमला बाल बाल बची जान।
तीन शावकों के साथ घूम रही है मादा गुलदार।

चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के रैगांव क्षेत्र में एक मादा गुलदार ने ग्रामीण पर हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण के पैर में गुलदार के पंजे लगे हैं हमले में ग्रामीण बाल बाल बच गया। रैगांव निवासी जगदीश सिंह अधिकारी ने बताया कल शुक्रवार शाम 5:00 के लगभग रैगांव के सलानी तोक निवासी हरीश सिंह नदी से काम समाप्त कर घर की ओर आ रहे थे तभी कामाजूला व सिमलखेत के बीच अपने तीन शावको के साथ घूम रही है मादा गुलदार ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले में हरीश सिंह के पैर में गुलदार के पंजो से खरोचे लगी हैं। हरीश सिंह के द्वारा हल्ला मचाने पर गुलदार झाड़ियां की ओर भाग गई। उन्होंने बताया गुलदार के हमले में हरीश सिंह की जान बाल बाल बच गई। कहा घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। हरीश सिंह के मुताबिक मादा गुलदार के साथ उसके तीन शावक भी है। घटना से एक बार क्षेत्र में गुलदार के दहशत फैल गई है। वही जगदीश सिंह अधिकारी के द्वारा ग्रामीणों से इस क्षेत्र में न जाने तथा सतर्क रहने की अपील की है।