रिपोर्ट: जगदीश जोशी : बाराकोट:अपर सचिव लक्ष्मण सिंह ने बाराकोट ब्लॉक में योजनाओं की समीक्षा की,
Laxman Singh Bisht
अपर सचिव लक्ष्मण सिंह ने बाराकोट ब्लॉक में योजनाओं की समीक्षा की,

बाराकोट (चम्पावत)। उत्तराखंड शासन के निर्देशानुसार अपर सचिव लक्ष्मण सिंह ने आज मंगलवार को विकास खंड बाराकोट मुख्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।

बैठक में खंड विकास अधिकारी अवनीश कुमार उपाध्याय ने विकास खंड के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने कृषि, उद्यान, ग्रामीण विकास, पेयजल, शिक्षा, समाज कल्याण, महिला सशक्तिकरण, मनरेगा सहित अन्य विभागों की प्रगति से अवगत कराया।बैठक के उपरांत अपर सचिव ने ग्राम नौमाना का स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने डेयरी इकाई, पंचायत द्वारा संचालित पुस्तकालय, प्राथमिक विद्यालय, एएनएम केंद्र, मनरेगा से निर्मित परिसंपत्तियों, आंगनबाड़ी केंद्र, पेयजल टैंक सहित अन्य जनोपयोगी कार्यों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। साथ ही उद्यान विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर अपने विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी प्रस्तुत की गई। अपर सचिव ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए स्थानीय उत्पादों के विपणन को बढ़ावा देने पर बल दिया।इससे पूर्व अपर सचिव लक्ष्मण सिंह ने शंखपाल-चोमेल क्षेत्र स्थित एक होम स्टे में रात्रि विश्राम किया। उन्होंने राज्य सरकार की होम स्टे योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं में पर्यटन आधारित स्वरोजगार के प्रति रुचि बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि चम्पावत जनपद का प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत एवं शांत वातावरण पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।

अपर सचिव लक्ष्मण सिंह ने कहा कि “केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंच रहा है, जो धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग, पारदर्शिता और जनसहभागिता से विकास कार्यों में गुणवत्ता आई है। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे तथा प्रत्येक विभाग परिणामोन्मुख कार्य संस्कृति अपनाए।”बैठक में उपस्थित प्रमुख अधिकारियों एवं कर्मचारियों में जाहिद हुसैन, प्रेम प्रकाश, कविता टाकुलिया, तनुजा वर्मा, पूनम जोशी, उमेश जोशी, शेखर सिंह, जितेंद्र कार्की, चन्द्रमोहन पाण्डेय, हिमांशु बिष्ट, भुवन चन्द्र बिष्ट, संजय जोशी, प्रकाश चंद्र जोशी, त्रिलोचन जोशी, लक्ष्मी दत्त जोशी, हरि नंदन जोशी, उमेश जोशी, एडीओ भुवन पांडेय, वी पी डी ओ ललित मोहन पाण्डेय, प्रवीन भट्ट, डॉ राहुल जोशी, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य तेज़, विभिन्न मोटर मार्गों पर किया गया पैच वर्क
डॉ0सोनाली ने जिला चिकित्सालय में एक ही दिन में किए 55 अल्ट्रासाउंड, मरीजों को मिली राहत
चंपावत:गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, संबंधित विभागों को दिए शीघ्र मरम्मत के निर्देश