Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:स्कूटी अनियंत्रित परिवार सहित खाई में गिरा शिक्षक ग्रामीणों ने बचाई जान।

लोहाघाट:पूर्व प्रधान ने मुख्यमंत्री से की शिवज्यू मंदिर के अधूरे निर्माण को पूरा करने व सौंदर्य करण की मांग

चंपावत:28 मार्च को ‘अर्थ ऑवर’, रात 8:30 से 9:30 बजे तक गैर-जरूरी लाइटें बंद करने की अपील

चंपावत:28 मार्च को जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी राजस्व लोक अदालत

चंपावत:ऑनलाइन बुकिंग के बाद ही मिलेगा गैस सिलेंडर, मैसेज नहीं आने पर संपर्क करें: +91 96396 34377

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : बाराकोट:40 साल बाद गल्ला गांव होगी रामलीला ।बैठक में लिया गया निर्णय ।

Laxman Singh Bisht

Sat, May 17, 2025

विधायक के प्रयासों से मंच निर्माण के लिए मिले 8 लाख रुपए।चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के गल्लागांव में इस बार 40 साल के बाद रामलीला का मंचन किया जाएगा। इस बात का निर्णय क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता शंकर बोरा की अध्यक्षता में पंचायत भवन में हुई बैठक में लिया गया। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न ग्राम सभाओं के जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे। बैठक में सभी लोगों की सहमति के बाद इस बार सभी के सहयोग से गल्लागांव के कालाकोट मे नवरात्र के बाद रामलीला मंचन का निर्णय लिया गया है। शंकर बोरा ने बताया गल्ला गांव में सन 1984 में अंतिम बार रामलीला का मंचन किया गया था ।जिसके बाद किन्हीं कारणों से रामलीला का मंचन नहीं हो पाया। कहा इस बार समस्त ग्राम पंचायतो की सहमति के बाद आपसी सहयोग से राम लीला मंचन किया जाएगा। शंकर बोरा ने बताया लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के प्रयासों से जिला योजना से रामलीला मंच निर्माण के लिए 8 लाख रुपए की स्वीकृति मिल चुकी है ।जिसके लिए समस्त क्षेत्रवासी विधायक अधिकारी को धन्यवाद देते हैं।कहा 40 साल के बाद गल्ला गांव में रामलीला का भव्य आयोजन किया जाएगा इसके लिए क्षेत्रीय जनता में काफी उत्साह है। बैठक में विक्रम सिंह ,प्रकाश सिंह ,गोपाल राम, त्रिलोक सिंह , मंटू ओली,भगवान सिंह ,कल्याण सिंह , मीना बोरा, भीम सिंह ,संजय जोशी ,दीपक तड़ागी, गोविंदराम, नवल चतुर्वेदी , भूपाल सिंह ,रमेश सिंह ,नीरज बोरा सहित कई लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें