Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

बाजपुर:नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर हमला एक की मौत

उधम सिंह नगर:बाजपुर कोर्ट में विजिलेंस टीम का छापा, रिश्वत लेते रंगे हाथ उप नाजरात गिरफ्तार l

लोहाघाट:हरेला पर्व पर सेवा संकल्प फाउंडेशन ने फोर्ती में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

ब्रेकिंग:राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारी में बड़ा हादसा, कांग्रेस नेता की मौत

बाराकोट:हरेला पर्व पर वन विभाग ने किया पौधारोपण। वृक्षों को बचाने का लिया संकल्प।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : बाराकोट:बल्सो में 7 अगस्त से होगा असाड़ी महोत्सव। 9 अगस्त को होगा विशाल मेला

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 4, 2025

बल्सो में 7 अगस्त से होगा असाड़ी महोत्सव। 9 अगस्त को होगा विशाल मेलासोमवार को आषाढी मेला विकास समिति वल्सो के अजय सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर 7 अगस्त से होने जा रहे आषाढी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित की गई । महोत्सव अध्यक्ष अजय सिंह बिष्ट ने बताया विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आषाढी मेला महोत्सव का 7 अगस्त से आयोजन किया जाएगा । अजय बिष्ट ने कहा दिनांक 7 अगस्त को आसाड़ी महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा 7 और 8 अगस्त सांस्कृतिक दलों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएगा तथा बच्चों की खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन होगा। अजय बिष्ट ने बताया रक्षाबंधन के दिन 9 अगस्त को मुख्य मेले व भंडारे का आयोजन होगा। कहा मुख्य मेले के दिन गांव के मंदिर से भगवती मंदिर तक विशाल देवी रथ यात्रा का आयोजन होगा तथा भंडारे के साथ महोत्सव का समापन किया जाएगा। अजय बिष्ट ने समस्त क्षेत्र वासियों से अधिक से अधिक संख्या में आकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है। बैठक में कमेटी के सदस्य नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान दीपक बिष्ट , कमेटी सचिव योगेश सिंह , उपाध्यक्ष तेज सिंह , नीलाप सिंह , कुलदीप फर्त्याल,उप सचिव पंकज सिंह , हेम पाठक आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें