Sunday 8th of February 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत बुजुर्ग का हत्यारा गिरफ्तार आला कत्ल बरामद

लोहाघाट:केमिकल से बीमार पड़ी छात्राओं व शिक्षिका को आज अस्पताल से किया जाएगा डिस्चार्ज।

पाटी: डीएम के निर्देश पर बॉस बस्वाडी विद्यालय में शिक्षक की हुई तैनाती ग्रामीणों ने डीएम को दिया धन्यवाद।

लोहाघाट डायट में शिक्षकों की 6 दिवसीय संगीत कौशल विकास कार्यशाला का शुभारंभ

लोहाघाट:पं0बेनीराम पुनेठा रा0ई 0का0 लोहाघाट मे 11 फरवरी को पुरातन छात्रों का होगा सम्मेलन।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : बाराकोट:मूसलाधार बारिश के बीच निकली भव्य कलश यात्रा के साथ चामी आषाढी महोत्सव का शुभारंभ।

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 5, 2025

मूसलाधार बारिश के बीच निकली भव्य कलश यात्रा के साथ चामी आषाढी महोत्सव का शुभारंभ।चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के दूरस्थ चामी गांव में आज मंगलवार को मूसलाधार बारिश के बीच महिलाओं के द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा के साथ 5 दिनी असाड़ी महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ हो गया है। महोत्सव का शुभारंभ दिल्ली क्राइम ब्रांच के अधिकारी त्रिलोक सिंह महर ने किया। महोत्सव कमेटी अध्यक्ष अशोक महर के दिशा निर्देश पर चामी गांव से मां भगवती मंदिर तक महिलाओं के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मूसलाधार बारिश के बीच महिलाओं में काफी जोश नजर आया। मातृशक्ति के द्वारा मां के जयकारे लगाते हुए मां भगवती के मंदिर की परिक्रमा की गई। महोत्सव कमेटी अध्यक्ष अशोक महर ने बताया कलश यात्रा के बाद चामी के सांस्कृतिक मंच में लोक कला केंद्र खटीमा के सांस्कृतिक दल व छोलिया नर्तकों के द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कहा कल से बच्चों की खेलकूद वह रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।तथा 9 अगस्त को चामी गांव से विशाल देवी रथ यात्रा मां भगवती मंदिर तक निकाली जाएगी तथा विशाल मेले व भंडारे के साथ महोत्सव का समापन किया जाएगा। महोत्सव को लेकर क्षेत्र वासियों में काफी जोश नजर आ रहा है महोत्सव में युवा वर्ग बढ़-चढ़कर सहयोग दे रहा है। इस दौरान पूर्व प्रधान भवान सिंह महर ,प्रकाश महर, वर्तमान प्रधान सतीश कुमार ,विजय सिंह महर, रमेश बिष्ट ,नवीन पाठक ,महेश पाठक, महेंद्र सिंह, जगदीश महर, ललित सिंह ,कमल सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें