Saturday 18th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:25 जुलाई को होगा ऐतिहासिक देवीधार महोत्सव का शुभारंभ। 29 जुलाई को निकलेंगे मां भगवती के डोले।

चंपावत:19 जुलाई को होगा डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन चंपावत का द्विवार्षिक अधिवेशन नई कार्यकारिणी का होगा गठन।

बागेश्वर:जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी फरार क्षेत्र में सनसनी

चंपावत:पिता की ढाल बनी बेटी गुलदार से बचाई जान। घर के भीतर घुसकर टीवी देख रहे पिता पर गुलदार ने किया हमला।

चंपावत:सिमल्टा में तेंदुए का हमला एक घायल, ग्रामीणों ने घर में बंद किया तेंदुवा

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट:खंड विकास कार्यालय के दिशा निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में चला स्वच्छता अभियान।

Laxman Singh Bisht

Thu, Sep 18, 2025

.खंड विकास कार्यालय के दिशा निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में चला स्वच्छता अभियान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित स्वच्छता एवं सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत बीडीओ बाराकोट मोनिका पाल के निर्देश पर बाराकोट ब्लॉक की ग्राम पंचायत बल्सो मे ग्राम प्रधान श्रीमती अनीता बिष्ट व ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अनिरुद्ध पुनेठा के नेतृत्व में ग्रामीणों के द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिसमें ग्राम पंचायत के संपर्क मार्गों एवं सार्वजनिक स्थानों में फैले हुए कूड़े ,सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्र कर उनका निस्तारण किया गया। साथ ही ग्राम पंचायत के टाइड फंड से ग्राम पंचायत के पैदल संपर्क मार्ग, मोटर मार्ग के किनारे झाड़ियां का कटान किया गया। ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा ग्राम वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करते हुए स्वच्छता शपथ दिलवाई गई।

जरूरी खबरें