Sunday 19th of July 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:अवैध खनन की सूचना पर प्रशासन की संयुक्त टीम ने किया औचक निरीक्षण। नहीं पाया गया अवैध खनन

लोहाघाट:शिवज्यू मंदिर बिसंग मे शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में उमड़ा भक्तों का सैलाब।

टनकपुर :रानीहाट में गिरे पेड़ को हटाकर पूर्णागिरी मार्ग किया गया सुचारू

चंपावत:बेलखेत में क्वैराला नदी पर स्पान पैदल झूला पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर डीएम ने किया स्थल निरीक्षण

खेतीखान:स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान के लिए खेतीखान में तीसरे दिन भी धरना जारी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:सड़क न होने के बावजूद किसानों ने नहीं हारी हिम्मत भरपूर किया सब्जी उत्पादन।

Laxman Singh Bisht

Sun, May 17, 2026

सड़क न होने के बावजूद किसानों ने नहीं हारी हिम्मत भरपूर किया सब्जी उत्पादन।

सब्जी उत्पादन को बनाया आजीविका का माध्यम बड़ी संख्या में बाजारों मे भेज रहे हैं सब्जियां।

बाराकोट ब्लॉक के नोमाना गाव के सड़क विहीन सेरा तोक के ग्रामीणों के द्वारा सुविधाओं के भारी अभाव के बावजूद भी बड़ी मात्रा में सब्जी उत्पादन कर मिसाल पेश की जा रही है। सड़क न होने से ग्रामीण कई दिक्कतों का सामना करते हैं पर उसके बावजूद भी ग्रामीण कृषि व बागवानी के क्षेत्र में बेहतर कार्य करते हुए बड़ी मात्रा में सब्जी उत्पादन कर अपनी आजीविका चला रहे हैं। ग्राम प्रधान नोमान संजय जोशी ने बताया गांव के शेरा तोक में आज तक सड़क नहीं पहुंच पाई है। ग्राम प्रधान ने बताया यह तोक सड़क से 3 किलोमीटर की दूरी पर पड़ता है। सड़क न होने के बावजूद सीमित संसाधनों के बीच गांव के प्रगतिशील किसान जनार्दन जोशी, शिव दत्त जोशी, भुवन जोशी व खिलानंद जोशी के द्वारा अपनी कड़ी मेहनत से 10 नाली भूमि में सब्जी उत्पादन कर अपनी आजीविका चलाई जा रही है। ग्राम प्रधान ने बताया वर्तमान में भारी ओलावृष्टि के बावजूद इन किसानों के द्वारा बड़ी मात्रा में फ्रासबीन का उत्पादन कर बाजारों को भेजा जा रहा है।

ग्राम प्रधान जोशी ने बताया सड़क न होने से इन किसानों को सड़क तक अपने कृषि उत्पादन पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है तथा काफी धन उनका ढुलाई में लग जाता है। पर समस्याओं के बावजूद भी किसानों के हौसले बुलंद है। ग्राम प्रधान ने बताया अगर तोक में सड़क व अन्य सुविधा उपलब्ध होती तो गांव के कई अन्य किसान भी सब्जी उत्पादन कर आजीविका चला सकते हैं। ग्राम प्रधान ने बताया वह शेरा तोक तक सड़क पहुंचने के प्रयास में लगे हुए है। उनके द्वारा क्षेत्र पंचायत बैठक बाराकोट व जिलाधिकारी चंपावत के सम्मुख इन ग्रामीणों की सड़क , पुल,पैदल रास्ते व सिंचाई की समस्या को प्रमुखता से रखा है। उन्होंने कहा जिलाधिकारी चंपावत के द्वारा उन्हें समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। कहा समस्या का समाधान होने पर कई और अन्य ग्रामीण सब्जी उत्पादन कार्य से जुड़ेंगे।

जरूरी खबरें