Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:निराश्रित गौवंश की सुरक्षा के लिए अपर मुख्य अधिकारी ने पहनाए रिफ्लेक्टर युक्त नेक कॉलर

लोहाघाट:मायावती रोड में लंबे समय से जल संस्थान का खराब पड़ा टैंकर दुर्घटनाओं को दे रहा है दावत।

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में 40 से अधिक मरीज भर्ती जगह की भारी कमी।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 स्व0 कृष्ण चंद्र पुनेठा के छोटे भाई गिरीश चंद्र पुनेठा का निधन।

चंपावत:अदालत ने चरस तस्कर को सुनाई 15 वर्ष कठोर कारावास की सजा डेढ़ लाख का लगाया जुर्माना।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:निराश्रित गौवंश की सुरक्षा के लिए अपर मुख्य अधिकारी ने पहनाए रिफ्लेक्टर युक्त नेक कॉलर

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 16, 2026

निराश्रित गौवंश की सुरक्षा के लिए अपर मुख्य अधिकारी ने पहनाए रिफ्लेक्टर युक्त नेक कॉलर

रात्रि में दूर से दिखाई देंगे गौवंश, सड़क सुरक्षा के साथ पशुओं की भी होगी सुरक्षा

जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के निर्देशन में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला पंचायत चम्पावत द्वारा मार्गों पर विचरण करने वाले निराश्रित गौवंश की सुरक्षा के लिए उन्हें रिफ्लेक्टर टेप युक्त नेक कॉलर पहनाए गए।अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत चंपावत अनिल जोशी ने देर रात्रि स्वयं निराश्रित गौवंश को रिफ्लेक्टर युक्त नेक कॉलर पहनाए। उन्होंने बताया कि रात्रि एवं कम दृश्यता के दौरान वाहन की हेडलाइट पड़ने पर कॉलर पर लगे रिफ्लेक्टर दूर से दिखाई देंगे। इससे वाहन चालकों को सड़क पर गौवंश की मौजूदगी का समय रहते पता चल सकेगा और वे आवश्यक सावधानी बरतते हुए वाहन की गति नियंत्रित कर सकेंगे।इस पहल से जहां सड़क सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा और वाहन चालकों को रात्रि में मार्ग पर मौजूद गौवंश को समय रहते देखने में मदद मिलेगी, वहीं निराश्रित पशुओं की जान की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सकेगी। सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को कम करने के साथ ही पशु सुरक्षा की दिशा में भी यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी।अपर मुख्य अधिकारी ने कहा जिला प्रशासन और जिला पंचायत द्वारा सड़क सुरक्षा के साथ पशु सुरक्षा को भी प्राथमिकता देते हुए इस प्रकार के प्रयास आगे भी निरंतर जारी रखे जाएंगे।

जरूरी खबरें