Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

सीएम धामी ने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

लोहाघाट:स्वतंत्रता दिवस पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में विविध कार्यक्रम आयोजित

चंपावत:सीएम घोषणा के तहत बने सर्किट हाउस का डीएम ने किया निरीक्षण, हेलीपैड की व्यवस्थाएं भी परखी

लोहाघाट:एबीवीपी ने स्वतंत्रता दिवस की प्रभात फेरी में शामिल बच्चों के लिए की जल व्यवस्था

चंपावत:कांग्रेस ने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराकर निकाली प्रभात फेरी। स्वतंत्रता संग्राम के महापुरुषों को किया

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : सीएम धामी ने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 16, 2026

सीएम धामी ने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी माँ भारती के उपासक, राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर वक्ता, प्रख्यात कवि और लोकतांत्रिक मूल्यों के सजग प्रहरी थे। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा, सुशासन, राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक आदर्शों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी ने राजनीति में उच्च आदर्शों और मूल्यों की स्थापना की। उन्होंने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को सशक्त बनाने के साथ ही भारत को विश्व पटल पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी दूरदर्शी सोच, सरल एवं सहज व्यक्तित्व तथा राष्ट्रहित के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।

जरूरी खबरें