Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

सीएम धामी ने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

लोहाघाट:स्वतंत्रता दिवस पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में विविध कार्यक्रम आयोजित

चंपावत:सीएम घोषणा के तहत बने सर्किट हाउस का डीएम ने किया निरीक्षण, हेलीपैड की व्यवस्थाएं भी परखी

लोहाघाट:एबीवीपी ने स्वतंत्रता दिवस की प्रभात फेरी में शामिल बच्चों के लिए की जल व्यवस्था

चंपावत:कांग्रेस ने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराकर निकाली प्रभात फेरी। स्वतंत्रता संग्राम के महापुरुषों को किया

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:एबीवीपी ने स्वतंत्रता दिवस की प्रभात फेरी में शामिल बच्चों के लिए की जल व्यवस्था

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 15, 2026

एबीवीपी ने स्वतंत्रता दिवस की प्रभात फेरी में शामिल हजारों बच्चों के लिए की जल व्यवस्था

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, लोहाघाट के द्वारा पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष लोहाघाट व प्रांत छात्र संघ प्रमुख विवेक पुजारी के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोहाघाट नगर में आयोजित प्रभात फेरी में प्रतिभाग करने वाले विद्यालयों के हजारों छात्र-छात्राओं के लिए जल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विवेक पुजारी ने कहा

राष्ट्र के इस गौरवपूर्ण पर्व पर विद्यार्थियों के साथ सहभागिता करते हुए सेवा, सहयोग एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को आगे बढ़ाने का यह एक छोटा-सा प्रयास रहा। उन्होंने एबीवीपी की तरफ से समस्त क्षेत्र व देशवासियों को 15 अगस्त की शुभकामनाएं दी। क्षेत्रीय जनता के द्वारा एबीवीपी के इस कार्य की सराहना की। जल वितरण कार्यक्रम में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ऋतिक ढेक,जिला संयोजक चंपावत नीरज सट्टा ,छात्र संघ अध्यक्ष शिखर वर्मा, छात्र संघ महासचिव हिमांशु चंद , छात्र संघ कोषाध्यक्ष राहुल बिष्ट , कॉलेज इकाई अध्यक्ष करन देऊपा , शांभवी मुरारी, मोहित बिष्ट ,आनंद रावत व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे,

जरूरी खबरें