रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट: ओलावृष्टि से फसलों को पहुंचा भारी नुकसान किसान मायूस
Laxman Singh Bisht
Thu, Apr 30, 2026
बाराकोट: ओलावृष्टि से फसलों को पहुंचा भारी नुकसान किसान मायूस
जनजीवन अस्त व्यस्त

आज गुरुवार को जिले के बाराकोट ब्लॉक में लगातार ढाई घंटे हुई तेज ओलावृष्टि व तेज हवाओं से क्षेत्र की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। पूर्व जेस्ट प्रमुख नंदा वल्लभ बगौली व जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी ने बताया ओलावृष्टि से क्षेत्र की फसले , सब्जियां व पेड़ो में लगे फल फूल बर्बाद हो गए है । उन्होंने बताया विकासखंड बाराकोट में आज लगातार ढाई घंटे तेज हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश से एक और तो किसानों को राहत मिली वही दूसरी और ओलावृष्टि की मार से किसानों के फल फूल सब्जी आदि बर्बाद हो चुके हैं जिससे किसानों में भारी मायूसी छाई हुई है ।

वहीं दूसरी तरफ गेहूं की कटाई चरम पर है ।गेहूं खेत में ही पक चुके हैं लेकिन ओलो की मार से गेहूं खेत में ही झड़ चुके हैं जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से किसानों को ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेने तथा मुआवजा देने की मांग की है।