Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

सूचना

: बाराकोट:अराजक तत्वो द्वारा जंगल में लगाई आग पहुंची गांव फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

Laxman Singh Bisht

Sun, Feb 25, 2024
अराजक तत्वो द्वारा जंगल में लगाई आग पहुंची गांव फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू रविवार को अज्ञात अराजक तत्वों ने चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के खोला सुनार क्षेत्र के जंगलों में आग लगा दी देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया तथा आग जंगल के बड़े हिस्से में फैल गई तेज हवा के झोंकों के साथ आग तेजी से खोला सुनार गांव की ओर बढ़ने लगी जिस कारण ग्रामीण दहशत में आ गए ग्रामीणों के द्वारा लोहाघाट फायर स्टेशन में जंगल में आग लगने की सूचना दी गई सूचना पर फायर स्टेशन प्रभारी चंदन राम आर्य के निर्देश पर फायर टीम तत्काल मौके पर पहुंची फायर कर्मियों ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से आग पर किसी तरह काबू पाया वहीं फायर कर्मी सुनील जोशी ने बताया आग गांव के एकदम नजदीक पहुंच चुकी थी जिसे फायर बीटिंग मेथड व फायर वाहन से पंपिंग के जरिए काबू पा लिया गया है वही ग्रामीणों के द्वारा फायर टीम को आग बुझाने में तत्परता दिखाने के लिए धन्यवाद दिया गया वहीं आग से जंगल को काफी नुकसान पहुंचा है आग बूझाकर फायर टीम वापस फायर स्टेशन लोहाघाट पहुंची फायर टीम में हेड कांस्टेबल सुनील जोशी ,रवि राणा, पारस वर्मा ,उमेश कुमार आदि शामिल रहे इनके अलावा जगदीश जोशी, कमलेश जोशी, हर्षित जोशी ,राहुल जोशी ,ललित वर्मा ,सावन वर्मा ,दीपक वर्मा आदि ग्रामीणों के द्वारा आग बुझाने में सहयोग किया गया

विज्ञापन

जरूरी खबरें