Tuesday 28th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लोगों को निशुल्क अधिवक्ता प्रदान करने की दी जानकारी

लोहाघाट:नशा नहीं खेल चुनो थीम पर झूमाधुरी सीजन 6 फुटबॉल प्रतियोगिता जारी।

लोहाघाट:युवा पवन ने टनकपुर से 120 किलोमीटर दौड़कर कर शारदा का जल चढ़ाया हरेश्वर महादेव में।

लोहाघाट: कलश यात्रा के साथ मां अखिलतारिणी मेले का 28 जुलाई को होगा शुभारंभ 29 को होगा मुख्य मेला।

लोहाघाट:गुरुकुलम एकेडमी में छात्र परिषद का गठन, नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली नेतृत्व एवं सेवा की शपथ

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट: सुगरखाल में मूर्छित अवस्था में मिला गुलदार वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 17, 2026

बाराकोट: सुगरखाल में मूर्छित अवस्था में मिला गुलदार वन विभाग ने किया रेस्क्यूचंपावत जिले के विकास खण्ड बारा कोट की ग्राम पंचायत सुंगरखाल के तोक भनार में आज मंगलवार को ग्रामीणों के द्वारा खेत में मूर्छित अवस्था में पडा गुलदार देखा । सामाजिक कार्यकर्ता भुवन सिंह अधिकारी व ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी गई । सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और विभाग द्वारा गुलदार को अर्ध मूर्छित अवस्था में पाया गया । विभाग द्वारा मूर्छित पड़े गुलदार को रेस्क्यू कर वन विभाग के छीड़ा स्थित लिसा डिपो में रखा गया है ।जिसके उपचार के लिए लोहाघाट से पशु चिकित्सक को बुलाया गया है गुलदार मूर्छित कैसे हुआ इसका पता पशु चिकित्सक की जांच के बाद ही चल पाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि गुलदार सोमवार से खेत में पड़ा दिखाई दिया डर के मारे कोई गुलदार के सामने जाने में हिम्मत नहीं जुटा पाया ।लेकिन आज मंगलवार जब गुलदार वहां से उठा नहीं तो ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी सूचना मिलते ही वन विभाग के रेंजर राजेश कुमार जोशी व वन दरोगा प्रकाश गिरी गोस्वामी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में पहुंचे। जहां उन्होंने गुलदार को मूर्छित अवस्था में पाया गया पिकअप वाहन के माध्यम से गुलदार को रेस्क्यू कर उपचार हेतु लिसा डिपो में रखा गया है। रेंजर राजेश जोशी ने बताया गुलदार नर है और 7 से 8 वर्ष इसकी उम्र है। वन विभाग की टीम में वन बीट अधिकारी रमेश चंद्र त्रिवेदी ,राजेंद्र भट्ट व ग्रामीण प्रधान प्रतिनिधि दीपक सिंह पूर्व क्षेत्र पंचायत हरीश सिंह ,अधिकारी ,राम सिंह, कुंदन सिंह , खड़क सिंह आदि लोगों ने सहयोग किया

जरूरी खबरें