Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत में डंपर की चपेट में आई स्कूटी। युवक की मौके पर मौत।

चंपावत:जिला योजना समिति के गठन की प्रक्रिया में संशोधन 11 जुलाई तक दर्ज होंगी आपत्तियां, 12 जुलाई को होगी सुनवाई

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक।

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : बाराकोट:गाड़ी में खरोच लगने पर बाराकोट मे बारातियों ने काटा हंगामा पुलिस रही नदारद बाजार में अफरा तफरी।

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 18, 2025

गाड़ी में खरोच लगने पर बारातियों ने काटा हंगामा पुलिस रही नदारद बाजार में अफरा तफरी।चंपावत जिले के बाराकोट बाजार में शुक्रवार शाम उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब बारात की एक खड़ी कार को एक व्यक्ति की कार से रगड़ लग गई ।जिसके बाद बारातियों ने हंगामा काटना शुरु कर दिया लोगों के समझाने के बावजूद भी बाराती नहीं माने। भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश बोहरा ने बताया बारातियो के द्वारा एक घंटे से अधिक बाराकोट बाजार में हंगामा मचाया गया पर पुलिस को सूचना देने के बावजूद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। बोरा ने कहा इस दौरान पूरे बाजार में अफरा तफरी मची रही।दहशत में आकर कई व्यापारियों ने अपनी दुकाने तक बंद कर दी हंगामा के दौरान यातायात प्रभावित रहा। मंडल अध्यक्ष ने कहा जनता की सुरक्षा के लिए बाराकोट में पुलिस चौकी खोली गई है लेकिन ऐसे अराजकता के माहौल में पुलिस मौके पर नहीं पहुंची । जिस कारण क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश है। बताया लगभग एक घंटे के बाद होमगार्ड का एक जवान मौके पर पहुंचा।इसके बाद दोनों पक्ष चौकी पहुंचे उन्होंने पुलिस पर लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगाए हैं। चौकी इंचार्ज हरीश प्रसाद ने बताया मामले में गलीप सिंह(70) पुत्र प्रेम सिंह निवासी गैरी (बाराकोट) को शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप मे गिरफ्तार कर लिया गया है। और वाहन को सीज कर दिया गया है।

जरूरी खबरें