Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट:सिंगदा में नव दंपति ने किया पौधरोपण वन विभाग की अनोखी पहल जंगलों को आग से बचाने की ली शपथ।

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 19, 2025

सिंगदा में नव दंपति ने किया पौधरोपण वन विभाग की अनोखी पहल जंगलों को आग से बचाने की ली शपथ।चंपावत जिले के विकासखंड बाराकोट के ग्राम पंचायत सिंगदा निवासी हरीश सिंह पुत्र धर्म सिंह के पुत्र का विवाह काजल पुत्री हयात सिंह बिष्ट दिगालीचोड से दिनांक 18 अप्रैल को संपन्न हुआ। चंपावत वन विभाग के कुमाऊं रेंज के द्वारा आज 19 अप्रैल को नव दंपति से पौध रोपण कराकर शपथ पत्र भरवाया गया। नव संपत्ति ने संकल्प लिया जिन पौधों को हमने प्रेम पूर्वक रोपित किया है हम उसकी उसकी अपनी संतान की तरह आजीवन देखभाल करेंगे ।इस दौरान नव दंपति ने शपथ ली कि हम कभी भी जंगलों में आग नहीं लगाएंगे ना ही किसी को लगाने देंगे और यदि कही बनो में आग लगती है तो तत्काल वन विभाग को सूचित करेंगे तथा आग बुझाने में हर संभव सहयोग करेंगे ।हम अपने परिवार की आगामी पीढ़ी ,मित्रों और समाज में अन्य लोगों को भी वन संरक्षण एवं वनाअग्नि से बचाव के लिए प्रेरित करेंगे यह हमारा सामाजिक दायित्व होगा उक्त शपथ पत्र के गवाह के तौर पर प्रकाश गिरी गोस्वामी वन दरोगा, राजेंद्र प्रसाद भट्ट, वनबीट अधिकारी ,गौरव उपाध्याय, वन दरोगा रमेश चंद्र त्रिवेदी, वन वीट अधिकारी कुमारी गंगा, कुमार वन वीट अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें