Tuesday 9th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:त्यारकुड़ा के मार्ग समस्या के समाधान को मिली गति सीएम धामी ने विधायक निधि से ₹10 लाख किए स्वीकृत

लोहाघाट:निर्माणाधीन महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण कार्यों का डीएम ने लिया जायजा। कार्य में तेजी के निर्देश।

बाराकोट:खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी

चंपावत:मानसून को लेकर डीएम सख्त तैयारियों को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:भण्डारबोरा जिला पंचायत सदस्य शैलेश जोशी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत। मिला स्टे

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट:खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 9, 2026

खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी

बाराकोट (चम्पावत)। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा संचालित ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत मंगलवार को विकासखंड बाराकोट के ग्राम नदेड़ा में न्याय पंचायत स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, प्राकृतिक एवं जैविक खेती के साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।कार्यक्रम का संचालन करते हुए सहायक कृषि अधिकारी विजय शर्मा ने अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए ए. डी. ओ. (कृषि) मनीष नरियाल जी ने किसानों से मृदा संरक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग तथा टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने का आह्वान किया।कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक डॉ. अनुराधा दत्ता ने प्राकृतिक खेती, जैविक खेती और उर्वरकों के संतुलित प्रयोग के लाभों पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं कृषि विभाग के विकासखंड प्रभारी मनीष नरियाल ने किसानों को कृषि यंत्रीकरण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, एग्री स्टैक और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराया। न्याय पंचायत प्रभारी विजय शर्मा ने किसानों को विभागीय बीजों और कृषि यंत्रों पर उपलब्ध सब्सिडी के बारे में बताया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सीमा आर्या ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम किसानों को नई तकनीकों और सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। इससे किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने में मदद मिलती है। इस दौरान कृषि विभाग, उद्यान विभाग समेत विभिन्न रेखीय विभाग यथा सहकारिता विभाग से सुरेश चंद्र जोशी, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक बर्दाखान शाखा प्रबंधक सुधांशु, एवं ग्राम प्रधान श्रीमती किरन जोशी और बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।

जरूरी खबरें