Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी : बाराकोट:नवनिर्मित लड़ीधुरा मंदिर में मां भगवती व मां काली की मूर्ति की स्थापना।

Laxman Singh Bisht

Sun, Feb 1, 2026

नवनिर्मित लड़ीधुरा मंदिर में मां भगवती व मां काली की मूर्ति की स्थापना।बाराकोट के नवनिर्मित लड़ीधुरा मंदिर में आज 01 फरवरी माघ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर पूर्ण विधि विधान व पूजा अनुष्ठान के बाद नवनिर्मित मां भगवती व मां काली की मूर्ति की मंदिर मे पुनर्स्थापना की गई। आज प्रातः काल क्षेत्र के देव डांगरो ने प्रसिद्ध रामेश्वर घाट में सरयू और रामगंगा के संगम में पवित्र गंगा स्नान किया जिसके उपरांत मस्टा मंदिर से सुहागिनों ने देव डांगरो के साथ लड़ीधुरा मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली । इसके पश्चात नवनिर्मित मंदिर में मां भगवती और मां काली की नई प्रतिमाओं का पूर्ण विधि विधान से प्रतिष्ठा कि गई।

इस दौरान समस्त देव डांगरो व पुरोहितों के द्वारा हवन यज्ञ किया गया। जिसमें मुख्य यजमान लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी व राजू अधिकारी ने सपत्नीक, यज्ञ में यज्ञ में पूर्णाहुति दी।मुख्य पुजारी तारा दत्त जोशी ने मंत्र उच्चारण के साथ मां भगवती व मां महाकाली की प्राण प्रतिष्ठा की। क्षेत्र की समस्त जनता व मंदिर पुजारी के तौर पर कृष्णा जोशी, मनोज जोशी संजय जोशी आदि द्वारा सहयोग किया गया। इसके उपरांत नौ देवियों के स्वरूप की पूजा की गई साथ ही भंडारे में समस्त क्षेत्र की जनता ने प्रसाद ग्रहण कर मां भगवती और मां काली का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान सैकड़ो की तादात में भक्तजन मौजूद रहे। लड़ीधूरा सांस्कृतिक एवं शैक्षिक मंच अध्यक्ष नागेंद्र जोशी ने समस्त सहयोगियों व क्षेत्र की जनता को भव्य मंदिर निर्माण व मूर्ति स्थापना के सफल आयोजन के लिए सभी को बधाइयां देते हुए धन्यवाद दिया उन्होंने कहा यह कार्य क्षेत्र की जनता व सहयोगियों के सहयोग से ही संपन्न हुआ है। मालूम हो मा लड़ीधूरा का भव्य मंदिर जन सहयोग से बना है। इस दौरान सैकड़ो की तादाद में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें