Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट :बन विभाग ने बचाई घायल बाज की जान। कोली ढेक क्षेत्र में पड़ा था घायल।

लोहाघाट:खेतीखान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मान दिलाने के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू।

लोहाघाट :चिकित्सकों के ट्रांसफर रोकने की मांग को लेकर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने स्वास्थ्य मंत्री का फूंका पुतला।

लोहाघाट:शिक्षिका पत्नी ने शिक्षक पति को चाकू मार कर किया घायल। शिक्षक लहूलुहान

लोहाघाट:जिलाधिकारी के निर्देश पर लोहाघाट में हो रहे नव निर्माण पर लगी रोक।

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट: लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने सिगदा में गौरा महोत्सव का किया उद्घाटन।

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 26, 2025

लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने सिगदा में गौरा महोत्सव का किया उद्घाटन।

क्षेत्र वासियों को गोरा व सातो आठो पर्व की दी शुभकामनाएं।

30 अगस्त को चोमू देवता मंदिर में होगा विशाल मेलाचंपावत जिले के विकास खण्ड बाराकोट के सिगदा ग्राम पंचायत में हर वर्ष की भाति इसबार भी गोरा महोत्सव सातो आठो पर्व को काफी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आज 26 अगस्त मंगलवार को लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी द्वारा गौरा महोत्सव का उद्घाटन किया गया उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र की मातृ शक्ति, बुजुर्ग ,नौजवान आदि बड़ी संख्या में मौजूद रहे। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने लोहाघाट विधायक कुशाल सिंह अधिकारी का जोरदार स्वागत किया। लोहाघाट विधायक महोत्सव का शुभारंभ करते हुए क्षेत्र वासियों को गौरा पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान विधायक अधिकारी ने विधायक निधि से बने गेट का भी शुभारंभ किया। तथा अपने लोक पर्व गोरा को भव्य रूप से बनाने के लिए ग्रामीणों के प्रयासों की सराहना की। तथा हर संभव मदद का भरोसा दिया।शुभारंभ अवसर पर महिलाओ के द्वारा मांगलिक गीत गाते हुए कलश यात्रा निकाली गई। महोत्सव कमेटी ने जानकारी देते हुए बताया कल अगस्त को मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमो का शुभारंभ किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में शाम 4:00 बजे से 8:00 बजे तक प्रसिद्ध लोक गायक बी 0के0 सामंत, बसंत सामंत ,लोक गायिका मेघा चंद्र, अभिनेत्री माया नेगी व याचना जोशी द्वारा अपनी शानदार प्रस्तुति दी जाएगी तथा 28 अगस्त को स्कूली बच्चों के साथ-साथ चंपावत के कलाकारों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।28 अगस्त को बाराकोट की नवनियुक्त ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्य मुख्य अतिथि के तौर पर महोत्सव के कार्यक्रमों का शुभारंभ करेंगीतथा 29 अगस्त को सुबह 8:00 बजे से मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा शाम 5:00 बजे से कला प्रतियोगिता आयोजित होगी। 30 अगस्त को श्री चोमू बाबा मंदिर में विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा जिसमें महिलाओं के द्वारा झोड़ा व चाचड़ी का गायन किया जाएगा महोत्सव को भव्य व दिव्य बनाने के लिए मातृशक्ति युवा व बुजुर्ग जी जान से जुटे हुए हैं।शुभारंभ अवसर पर ग्राम प्रधान चंद्रा देवी ,क्षेत्र पंचायत सदस्य आशा देवी ,मंदिर कमेटी के अध्यक्ष संजय सिंह ,पुष्कर सिंह ,भुवन सिंह, हरीश सिंह ,पूरन सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

जरूरी खबरें