Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

सूचना

: बाराकोट:मूसलाधार बारिश से बाराकोट मिर्तोली सड़क बंद परीक्षा देने नहीं जा पाए छात्र-छात्राएं

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 29, 2024
मूसलाधार बारिश से बाराकोट मिर्तोली सड़क बंद परीक्षा देने नहीं जा पाए छात्र-छात्राएं बाराकोट ब्लाक में 28 जुलाई की रात को हुई मूसलाधार बारिश से सड़क पर भारी मात्रा मे मलवा आ गया जिस कारण बाराकोट मिर्तोली मुख्य सड़क बाधित हो गई सड़क बंद होने का असर कई ग्राम सभा में पड़ा है सोमवार को ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया रविवार रात को आई मुसलाधार बारिश से मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है वर्तमान में बाराकोट मिरतोली मोटर में चौड़ीकरण एवं डामरीकरण का कार्य गतिमान है। उध्यूँन्ढुंगा के पास जेसीबी मशीन से रोड पर चौड़ीकरण का कार्य चल रहा था रात को हुई मूसलाधार बारिश से निर्माणाधीन सड़क पर पूरी पहाड़ी के दरक जाने से अत्यधिक मलवा आ गया है और सड़क बंद हो गई जिस कारण क्षेत्र के धरगड़ा,मिरतोली,ओखलंजा,च्युरानी के ग्रामीणों को मार्ग को पार करने में अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीणों ने बताया इन सभी ग्राम सभाओं के बच्चे सोमवार को स्कूल भी नहीं जा पाए। जबकि आज छात्रों को रा0इं0का0 बाराकोट में आयोजित होने वाली मासिक परीक्षा में प्रतिभाग करना था। वहीं लड़ीधुरा सांस्कृतिक एवं शैक्षिक मंच अध्यक्ष नागेंद्र जोशी सहित क्षेत्र के समस्त ग्रामीणों ने प्रशासन से अनुरोध करते हुए कहा मामले का अभिलंब संज्ञान लेते हुए और अवरुद्ध मार्ग को सुचारु करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए ताकि ग्रामीण एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार के जोखिम का सामना न करना पड़े। वहीं सड़क बंद होने से कई ग्राम सभाओं के ग्रामीण काफी परेशानी में है

विज्ञापन

जरूरी खबरें