रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट: जी राम जी अधिनियम को लेकर पंच सम्मेलन का आयोजन।
Laxman Singh Bisht
बाराकोट: जी राम जी अधिनियम को लेकर पंच सम्मेलन का आयोजन।

चंपावत जिले के विकास खण्ड बाराकोट के ब्लॉक सभागार में आज बुधवार को विकसित भारत फांर गारंटी रोजगार और आजीविका मिशन विकसित भारत जी राम जी अधिनियम 2025 जो कि 01 जुलाई 2026 से लागू होने पर विकासखंड बाराकोट में एक पंच सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें महात्मा गांधी रोजगार गारंटी को जी राम जी मे बदलने पर उसकी कार्य योजना व उद्देश्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । बताया गया रोजगार गारंटी में 100 दिन के कार्य को 125 दिन कर दिया गया और मजदूरी 252 से बढ़ाकर 300 रुपए प्रतिदिन कर दी गई है । जी राम जी अधिनियम 2025 की मुख्य विशेषताओं के बारे में खंड विकास अधिकारी अविनाश कुमार उपाध्याय ने बताया की 125 दिनों की रोजगार धारा 5 का ए के तहत की जाएगी बेरोजगारी भत्ता, स्वत देय एवं प्रवर्तनीय कानूनी अधिकार धारा 22 का 8 मजदूरी के तहत,भुगतान में विलंब के प्रत्येक दिन के लिए मजदूरी के साथ क्षतिपूर्ति का भुगतान किया जाएगा, धारा 22 का 8 विकसित ग्राम पंचायत योजना एक सहभागी योजना के रूप में कार्य करेगी, विकसित भारत राष्ट्रीय ग्रामीण और अवसंरचना स्टॉक और भी गतिमान व शक्ति का एकीकरण, विभिन्न ग्राम पंचायत की अलग-अलग आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए की गई है, तथा सरकारी सेवा प्रदायगी में पूरे तंत्र को मजबूत किया जाएगा, तकनीकी हस्तक्षेप में बायोमेट्रिक, प्रमाणीकरण जीपीएस, मोबाइल आधारित कार्य से स्थल निगरानी रियल टाइम ,एम आई एस, ओर ए आई का उपयोग किया जायेगा, पंच सम्मेलन का संचालन एवीडीओ जाकिर हुसैन द्वारा किया गया ।सम्मेलन में उपस्थित खंड विकास अधिकारी अविनाश कुमार उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य रैगांव मनीषा कालाकोटी, ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्य, तहसीलदार भीम सिंह कुटियाल सांसद प्रतिनिधि हरीश आर्य, मोहन सिंह बिष्ट ए डी यो पंचायत भूवन पांडे, डीपीओ सुनील कुमार गुप्ता ,एडीओ महा सिंह बिष्ट, स्वान इंजीनियर मनोज कुमार आर्य ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत विकास अधिकारी उद्यान विभाग ,पशुपालन विभाग, रिप परियोजना समस्त पंचायत के प्रधान, उप प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व समस्त विकासखंड कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।
पिथौरागढ़:14 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत के सदमे से माँ ने सरयू नदी में छलांग लगाकर दी जान।
बाराकोट के कामाजूला में गहरी खाई में गिरी पिकअप एक की मौत एक गंभीर हायर सेंटर रेफर्।
लोहाघाट बाईपास में प्रस्तावित टनल निर्माण हेतु प्रक्रिया शुरू मिट्टी की होने लगी जांच। दो टनल है प्रस्तावित।
लोहाघाट:उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में अल्ट्रासाउंड जांच हेतु तीनों विकासखंडों का साप्ताहिक रोस्टर जारी।
लोहाघाट:यूकेडी के दिग्गज नेता काशी सिंह ऐरी पहुंचे लोहाघाट। मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं की ली बैठक।
लोहाघाट:घाट के पुराने मोटर पुल से महिला ने उफनती सरयू में लगाई छलांग मौत।
लोहाघाट:बंदेला ढेक निवासी सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह ढेक का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
लोहाघाट:होटल-ढाबों पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती 06 के चालान 2,500 रुपए वसूला संयोजन शुल्क