Saturday 18th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:25 जुलाई को होगा ऐतिहासिक देवीधार महोत्सव का शुभारंभ। 29 जुलाई को निकलेंगे मां भगवती के डोले।

चंपावत:19 जुलाई को होगा डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन चंपावत का द्विवार्षिक अधिवेशन नई कार्यकारिणी का होगा गठन।

बागेश्वर:जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी फरार क्षेत्र में सनसनी

चंपावत:पिता की ढाल बनी बेटी गुलदार से बचाई जान। घर के भीतर घुसकर टीवी देख रहे पिता पर गुलदार ने किया हमला।

चंपावत:सिमल्टा में तेंदुए का हमला एक घायल, ग्रामीणों ने घर में बंद किया तेंदुवा

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट:पीएमजीएसवाई की बेड़ा बेडवाल सुगरखाल सडक दुर्घटना को दे रही दावत । डीएम से लगाएंगे गुहार

Laxman Singh Bisht

Thu, Sep 18, 2025

.बाराकोट:पीएमजीएसवाई की बेड़ा बेडवाल सुगरखाल सडक दुर्घटना को दे रही दावत । चंपावत जिले के विकास खण्ड बाराकोट की बेडाबेडवाल से सुगरखाल सड़क का कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई द्वारा वर्ष 2020 में 12 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया गया था ।मटियाल के पास सड़क का एक हिस्सा गिर गया है।जिसका पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के द्वारा सड़क का मौका मुआयना किया गया था। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि विभाग ने इसका आकलन कर शासन को भेज दिया गया है ।लेकिन अभी तक सडक जस की तस बनी है टूटी हुई सड़क दुर्घटनाओं को दावत दे रही है जिसमें कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। मामले में ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।क्षेत्रवासियों ने शासन प्रशासन से संभावित दुर्घटनाओं को देखते हुए जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त सड़क को ठीक करने की मांग की है। ग्राम वासियों ने कहा जिलाधिकारी के यहां सोमवार को लगने वाले जनता दरबार में उक्त मामला उठाया जाएगा। जिसकी जानकारी विभाग को दे दी गई है। ग्रामीणों ने कहा विभागीय लापरवाही के चलते अगर कोई भी दुर्घटना सड़क में होती है उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। मांग करने में भुवन अधिकारी ,मानसिंह अधिकारी, धन सिंह अधिकारी, कमल सिंह अधिकारी, सुरेश राय आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

जरूरी खबरें