Wednesday 10th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पाटी मेहरोली सड़क मे न्यू कलोनी पाटी में दुर्घटनाओं को दावत दे रही है टूटी हुई लोहे की जालियां।

लोहाघाट:रायनगर चौड़ी में विकास सिर्फ योजनाओं में नहीं, जमीन पर दिखाई देता है: संयुक्त निदेशक राजेंद्र तिवारी

लोहाघाट:पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण विशेष कार्यक्रम मे गर्भवती महिलाओं को दी गई महत्वपूर्ण स्वास्थ

आयुर्वेदिक चिकित्सकों का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी, सरकार की उपेक्षापूर्ण नीतियों पर जताया रोष

लोहाघाट:सीएम के निर्देश पर आपदा प्रभावित किसानों को त्वरित राहत देने में जुटा जिला प्रशासन

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट :पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लेग मार्च मतदाताओं से भय रहित मतदान करने की अपील।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 25, 2025

प्रेक्षक व एसडीएम रही मौजूद।28 जुलाई को होगा मतदान
चंपावत जिले में पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है। शुक्रवार को एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर सीओ शिवराज सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस ने बाराकोट में छतरी चौराहे से लेकर ब्लॉक कार्यालय तक फ्लैग मार्च निकालकर जनता को सुरक्षा व भय रहित मतदान का संदेश दिया फ्लैग मार्च में प्रेक्षक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया व एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर मौजूद रही। सीओ शिवराज सिंह राणा ने बताया 28 जुलाई को होने जा रहे दूसरे चरण के पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह तैयार है ।सीओ शिवराज सिंह राणा ने बताया फ्लैग मार्च का उद्देश्य बाराकोट ब्लॉक की जनता को भय रहित मतदान व सुरक्षा का संदेश देना है। उन्होंने कहा अगर कोई भी व्यक्ति या प्रत्याशी मतदान को लेकर लालच देता है या धमकता है उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे। कहा चंपावत पुलिस नशीले पदार्थों की भी धर पकड़ लगातार कर रही है। तथा संवेदनशील माने जाने वाले बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जाएगा कहा एसपी चंपावत के नेतृत्व में पंचायत चुनाव के प्रथम चरण को सकुशल संपन्न किया गया 28 जुलाई को होने जा रहे दूसरे चरण को भी सकुशल संपन्न किया जाएगा। चुनाव को लेकर सभी पुलिस कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं तथा पुलिस के द्वारा जिले में जगह-जगह फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। तथा जगह-जगह पुलिस के द्वारा वाहनों की जांच की जा रही है। फ्लैग मार्च में एसएचओ लोहाघाट अशोक कुमार सिंह, थानाध्यक्ष पंचेश्वर कोतवाली हेमंत सिंह कठैत, फायर स्टेशन प्रभारी हंसदास सागर , एसएसआई भुवन आर्या,बाराकोट चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद सहित पुलिसकर्मी व पीएससी के जवान मौजूद रहे।

जरूरी खबरें