Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट:जिला पंचायत फ़र्तोला सीट से प्रकाश मेहता ने ठोकी मजबूत दावेदारी। जनता का मिल रहा है समर्थन।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 19, 2025

क्षेत्र के लोकप्रिय जन प्रतिनिधियों में होती है मेहता की गिनती। मजबूत मानी जा रही है मेहता की दावेदारी।चंपावत जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण तय होने के बाद दावेदारों की दावेदारी सामने आने लगी है।बाराकोट ब्लॉक जिला पंचायत फ़र्तोला सीट से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता व दमदार व लोकप्रिय जनप्रतिनिधि तल्ला छन्दा रेगडू निवासी प्रकाश मेहता ने अपनी सशक्त दावेदारी पेश की है ।रेगडू के तल्ली छन्दा निवासी प्रकाश सिंह मेहता जो पिछली बार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी थे जिला पंचायत फरतोला सीट से सुरेन्द्र सिंह सामंत से मामूली अंतर से हार गए थे । एक बार फिर प्रकाश मेहता ने सशक्त उम्मीदवार के रूप में अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर रहे है। इस बार उन्हें क्षेत्र के हर वर्ग का साथ मिल रहा है । क्षेत्र के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश मेहता अपनी ग्राम सभा से प्रधान भी रह चुके हैं। मेहता एक सरल स्वभाव मृदाभाषी व्यक्ति के तौर पर पूरे क्षेत्र में जाने जाते हैं।नो गाँव रेगडू के हर सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं जिंनकी शिक्षा M.Com ,बीपीएड ,बीसीए रही है। वहीं लोगों का कहना है इस बार मेहता की दावेदारी काफी मजबूत है। प्रकाश मेहता ने क्षेत्र के समस्त सम्मानित मतदाताओं से अपना आशीर्वाद देने की अपील की है।"काली कुमाऊं खबर" में पंचायत चुनाव के विज्ञापन व खबर चलाने के लिए संपर्क करें 9761602741 पर ।

जरूरी खबरें