रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
Laxman Singh Bisht
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी

बाराकोट विकासखंड में पूर्व निर्धारित धरना प्रदर्शन व तालाबंदी कार्यक्रम के तहत आज बुधवार को प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष निर्मल नाथ गोस्वामी के नेतृत्व में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों के द्वारा अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आज बुधवार को ब्लॉक कार्यालय में प्रधानो के द्वारा प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाज करते हुए ब्लाक कार्यालय में तालेबंदी की गई ।इससे पूर्व ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन भी दिया गया था ।मांग पूरी न होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी थी। इसी क्रम में 16 सितंबर को विकासखंड के समस्त प्रधानों व प्रधान प्रतिनिधियों ने ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी की । प्रधानों ने कहा कि अभी तो यह सरकार के प्रति सांकेतिक तालाबंदी है अगर सरकार द्वारा हमारी 10 सूत्रीय मांगों को नहीं माना गया तो प्रदेश ग्राम प्रधान संगठन उत्तराखंड एक बड़ा आंदोलन करेगा। तो वहीं आज ग्राम प्रधानों के द्वारा ब्लॉक कार्यालय में की गई तालाबंदी से विकासखंड बाराकोट कार्यालय के समस्त कार्य प्रभावित हुए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल मौजूद रहा। प्रदर्शन करने में ब्लॉक अध्यक्ष निर्मल नाथ गोस्वामी, प्रकाश चंद्र, निर्मल प्रसाद ,संजय जोशी ,नवीन राम, पंकज कुमार, सम्राट ,दीपक सिंह तरागी ,जितेंद्र बोहरा, जगदीश वर्मा, दीपक सिंह, उमेद सिंह ,मनीषा विश्वकर्मा आदि ग्राम प्रधान मौजूद थे।
विज्ञापन
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य तेज़, विभिन्न मोटर मार्गों पर किया गया पैच वर्क
डॉ0सोनाली ने जिला चिकित्सालय में एक ही दिन में किए 55 अल्ट्रासाउंड, मरीजों को मिली राहत
चंपावत:गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, संबंधित विभागों को दिए शीघ्र मरम्मत के निर्देश