Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट: राजकीय शिक्षक संघ के बाराकोट ब्लॉक के निर्विरोध अध्यक्ष बने सतीश गरकोटी।

Laxman Singh Bisht

Thu, May 15, 2025

राजकीय शिक्षक संघ के बाराकोट ब्लॉक के निर्विरोध अध्यक्ष बने सतीश गहतोड़ी।राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड का आज गुरुवार दोपहर को ब्लॉक इकाई बाराकोट के द्विवार्षिक अधिवेशन का आयोजन ब्लॉक अध्यक्ष नवीन बिष्ट की अध्यक्षता तथा ब्लॉक मंत्री रितेश वर्मा व दुर्गेश जोशी के संचालन मे बाराकोट ब्लॉक सभागार में किया गया ।अधिवेशन मे बाराकोट ब्लाक कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। ब्लाक कार्यकारिणी मे सतीश गहतोड़ी अध्यक्ष , पारस जुकरिया उपाध्यक्ष, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रा अधिकारी , नवीन बिष्ट मंत्री, खिलानंद संयुक्त मंत्री, दीपा पांडेसंयुक्त मंत्री (महिला) ,आय व्यय निरीक्षक पंच देव पाण्डेय को चुना गया।ब्लाक कार्यकारिणी गठन पर अधिवेशन में शामिल अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रशासक विनीता फर्त्याल, खंड विकास अधिकारी मोनिका पाल, नंदा बल्लभ बगौली खंड शिक्षा अधिकारी कमल भट्ट व रा0शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष जगदीश अधिकारी, उपाध्यक्ष अनिल कुमार,मंत्री इंदुवर जोशी, ज्योति बोहरा, सुरेश प्रसाद, सुनील पांडे, नरेंद्र नाथ, विनोद गहतोड़ी, भूपेस जोशी, रज्जन कफलतिया व समस्त शिक्षकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को बधाई दी। कहा आशा है कि आप शिक्षा, शिक्षक, छात्रहित एवं संघ को सुदृढ़ बनाने के निरंतर कार्य करते रहेंगे।ब्लॉक अधिवेशन के सफल संचालन के लिए निवर्तमान कार्यकारिणी एवं सक्रिय सहयोग के लिए सभी सम्मानित सदस्यों का हार्दिक आभार भी व्यक्त किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें