Monday 27th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लोगों को निशुल्क अधिवक्ता प्रदान करने की दी जानकारी

लोहाघाट:नशा नहीं खेल चुनो थीम पर झूमाधुरी सीजन 6 फुटबॉल प्रतियोगिता जारी।

लोहाघाट:युवा पवन ने टनकपुर से 120 किलोमीटर दौड़कर कर शारदा का जल चढ़ाया हरेश्वर महादेव में।

लोहाघाट: कलश यात्रा के साथ मां अखिलतारिणी मेले का 28 जुलाई को होगा शुभारंभ 29 को होगा मुख्य मेला।

लोहाघाट:गुरुकुलम एकेडमी में छात्र परिषद का गठन, नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली नेतृत्व एवं सेवा की शपथ

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट:खाद्य पूर्ति विभाग का व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 12, 2026

खाद्य पूर्ति विभाग का व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण बाराकोट में खाद्य सुरक्षा अभियान के तहत आज गुरुवार को बाराकोट में खाद्य पूर्ति विभाग द्वारा जिला अधिकारी मनीष कुमार के दिशा निर्देश पर बाराकोट के बाजार में होटलो व परचून की दुकानों का निरीक्षण किया गया। खाद्य पूर्ति अधिकारी मनोज शाह के नेतृत्व में टीम ने होटलो व दुकानों में घरेलू सिलेंडरों का उपयोग पाए जाने पर होटल वह दुकान स्वामियों को मुकदमा तथा दुकान सीज करने की चेतावनी दी गई है। खाद्य पूर्ति अधिकारी ने बताया आगामी त्योहारों को देखते हुए विभाग द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों के भंडारण पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है और दुकान स्वामियों को निर्देश दिए गए हैं कि अगर घरेलू सिलेंडर प्रतिष्ठान में पाए गए तो कठोर कार्रवाई की जाएगी ।प्रत्येक होटल स्वामियों को निर्देश दिए गए हैं की व्यवसाय में व्यावसायिक सिलेंडर का ही प्रयोग करें अगर किसी होटल प्रतिष्ठान में घरेलू सिलेंडर पाये जाएंगे तो, प्रतिष्ठान में कठोर कार्रवाई की जाएगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी व्यवसाय चलाने की होगी।निरीक्षण में खाद्य पूर्ति विभाग के निरीक्षक मनोज शाह, राकेश राय ,सौरभ महरा, पुलिस प्रशासन से चौकी बाराकोट के सह प्रभारी नवीन भट्ट व उनकी टीम उपस्थित रही।

जरूरी खबरें