Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:हरेला पर डीएम ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, कहा पौधे लगाएं पर उनका संरक्षण भी करें

चंपावत:पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प।जिलाधिकारी व जनप्रतिनिधियो ने किया पौधारोपण।

बाजपुर:नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर हमला एक की मौत

उधम सिंह नगर:बाजपुर कोर्ट में विजिलेंस टीम का छापा, रिश्वत लेते रंगे हाथ उप नाजरात गिरफ्तार l

लोहाघाट:हरेला पर्व पर सेवा संकल्प फाउंडेशन ने फोर्ती में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट:चामी आषाढी महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम।

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 6, 2025

चामी आषाढी महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम।

स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति

सैकड़ो दर्शकों ने रंगारंग कार्यक्रमों का उठाया भरपूर लुत्फ।बाराकोट ब्लॉक के चामी मे चल रहे पांच दिनी आषाढी महोत्सव के दूसरे दिन आज बुधवार को रंगा रंग कार्यक्रमों की धूम मची रही। जिसका क्षेत्र की जनता ने भरपूर आनंद उठाया। महोत्सव कमेटी अध्यक्ष अशोक महर के दिशा निर्देश में चल रहे आषाढी महोत्सव में आज स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए ।जिसका महोत्सव में मौजूद दर्शकों ने जमकर लुत्फ उठाया स्थानीय बच्चों व कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। आज महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती गंगा बिष्ट व विशिष्ट अतिथि श्रीमती भागीरथी देवी के द्वारा किया गया। महोत्सव कमेटी अध्यक्ष अशोक महर ने बताया कल महोत्सव के तीसरे दिन बच्चों की खेलकूद व शैक्षिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। साथ ही बाहर से आने वाले कलाकारों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने समस्त क्षेत्र वासियों से अधिक से अधिक संख्या में आकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।इस दौरान पूरन बिष्ट ,महेंद्र सिंह, जगदीश सामंत, कुंदन सिंह, त्रिलोक बिष्ट ,लक्ष्मण सिंह ,प्रकाश महर, राकेश बिष्ट ,अमर सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें