रिपोर्ट: जगदीश जोशी : बाराकोट:सिंगदा में पेयजल के लिए मचा हाहाकार। ग्रामीणों के अधिकारियों पर फोन ना उठाने के आरोप।
Laxman Singh Bisht
Sat, Jun 20, 2026
सिंगदा में पेयजल के लिए मचा हाहाकार। ग्रामीणों के अधिकारियों पर फोन ना उठाने के आरोप।

एक किलोमीटर दूर से पेयजल ढोने को मजबूर ग्रामीण। डीएम के जनता दरबार में करेंगे फरियाद।
क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत विभाग सुनने को नहीं तैयार।

विभाग द्वारा सुध न लेने पर ग्रामीण खुद ही लाइन ठीक करने में जुटे।

चंपावत जिले के विकासखंड बाराकोट की ग्राम पंचायत सिंगदा में पेयजल संकट गहराने से जनता में भारी आक्रोश है। ग्रामीण अब अपनी शिकायत डीएम जनता दरबार में रखने को बाध्य है । ग्रामीणों ने बताया विकास खण्ड के सिगदा ग्राम पंचायत में चोमू धार पेयजल योजना जो कि जल निगम के पास है जिसका मूल कोठरा से चोमूधार टैंक तक है। विगत दो माह से पानी की भारी किल्लत से ग्रामवासी परेशान है । ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि जल निगम का कोई भी कर्मचारी या अधिकारी उनका फोन तक नहीं उठाते हैं जिस कारण ग्राम पंचायत वासी भीषण गर्मी में एक किलोमीटर दूर जाकर पानी ढोने को मजबूर है। कहा उक्त योजना में जेजेएम से धनराशि लगाई गई थी। ग्राम प्रधान चंद्रा देवी का कहना है कि विभाग फोन तक रिसीव नहीं करता व बिना पानी के जल संस्थान बिल वसूल करता है कहा यह लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त है ग्रामीण बिल का भुगतान भी समय-समय करते हैं वही विभाग द्वारा सुध न लेने पर ग्रामीण खुद पेयजल लाइन ठीक करने में जुट गए। ग्राम प्रधान चंद्रा देवी ने कहा सभी ग्रामीण सोमवार को समस्त ग्रामीण जिला मुख्यालय चंपावत में लगने वाले जनता दरबार में विभाग की कार्य प्रणाली व लापरवाही से जिलाधिकारी को अवगत कराएंगे तथा अपनी पीड़ा जिलाधिकारी के समक्ष रखेंगे। नाराजगी जताने में राम सिंह, हरि सिंह ,चांद सिंह, जगत सिंह ,कल्याण सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।