Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : बाराकोट: तल्ली छन्दा घाट लिंक मोटर मार्ग निर्माण की ग्रामीणों ने उठाई मांग

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 18, 2025

तल्ली छन्दा घाट लिंक मोटर मार्ग निर्माण की ग्रामीणों ने उठाई मांग चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के चमोली (बल्सो) ग्राम सभा के ग्रामीणों ने खुली बैठक का आयोजन कर मुख्यमंत्री से तल्ला छन्दा रेगरु मुख्य मार्ग से राजस्व ग्राम चमोली ,मल्ला बेट्टा तल्ला बेट्टा से घाट तक लिंक सड़क मोटर मार्ग निर्माण की मांग की। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा वर्तमान में पीएमजीएसवाई सड़क का एबटमाउंट से तल्ली छन्दा तक सड़क निर्माण का कार्य प्रगति पर है। तथा इसी मार्ग से लोहाघाट सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण कार्य की डीपीआर का सर्वे भी हुआ है। ग्रामीणों ने कहा तल्ला छन्दा से घाट को लिंक सड़क मार्ग से जोड़ा जाए। ग्रामीणों ने कहा अगर यह सड़क मार्ग बनता है तो चमोली व बेट्टा गांव इस सड़क मार्ग से जुड़ जाएंगे। जिससे ग्रामीणों को लाभ पहुंचने के साथ-साथ बरसात के वक्त घाट लोहाघाट एन एच बंद होने पर इस लिंक मोटर मार्ग से यातायात सुचारू रह सकता है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से सड़क मार्ग निर्माण की मांग की है।ग्रामीणों ने कहा मार्ग निर्माण में ग्रामीणों को कोई आपत्ति नहीं है। बैठक में निवर्तमान ग्राम प्रधान आरती देवी,योगेश सिंह बिष्ट, पीयूष सिंह, कमल सिंह ,किशन सिंह ,पंकज सिंह ,राकेश सिंह, पिरोज राम ,कालूराम सहित समस्त ग्रामीण मौजूद रहे।

जरूरी खबरें