Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : बाराकोट: रैगांव में महिलाएं बनी जंगलों की दुश्मन आग लगाकर जंगलों व वन्य जीवों को पहुंचा रही हैं भारी नुकसान

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 27, 2025

ग्रामीणों की वन विभाग से आरोपी महिलाओं पर कार्रवाई की मांग एक और वन विभाग जंगलों को आग से बचाने के लिए लगातार लोगों को जागरुक कर रहा है। उसके बावजूद कुछ लोग ऐसे हैं जो सुनने तक को तैयार नहीं है जबकि वन विभाग दो मुकदमे भी दर्ज कर चुका है। चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के रैगांव में लगातार आग की घटनाएं सामने आ रही है। आग खुद नहीं लग रही है बल्कि जानबूझकर लगाई जा रही है। रैगांव गांव के ग्राम प्रधान प्रशासक धन सिंह ने बताया बीते 24 अप्रैल को कामाजुला क्षेत्र की एक महिला ने जंगल में आग लगाकर बन संपदा को भारी नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ ग्रामीणों को भी बड़ा नुकसान पहुंचाया था किसी प्रकार से ग्रामीणों ने आग से गांव को बचाया। धन सिंह ने बताया कल शनिवार 26 अप्रैल को पाटी ब्लॉक के सिमलखेत क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के द्वारा रैगांव के के सैलानी तोक के जंगल में आग लगा दी आग से सैलानी तोक व बरचौड़ा तोक का जंगल आग की चपेट में आने से खाक हो गया ।धन सिंह ने बताया आग बरचौड़ा के घरों के नजदीक तक पहुंच गई ।जिस कारण ग्रामवासी रात भर नहीं सोए ताकि आग उनके घरों तक ना पहुंच पाए ।ग्राम प्रधान प्रशासक धन सिंह और ग्रामीणों ने दोनों महिलाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग वन विभाग से की है ।कहा आग से जंगल व वन्य जीवो को भारी नुकसान पहुंचा है। मालूम हो अज्ञानता के चलते अभी भी कई लोग ऐसे हैं जो घास के लालच में जंगलों को आग के हवाले कर रहे हैं पर उन्हें यह पता नहीं है की घास के चक्कर में वह जंगलों ,वन्यजीवों व पर्यावरण को कितना बड़ा नुकसान पहुंचा रहे हैं। फिलहाल वन विभाग ने जंगलों को आग से बचाने के लिए जागरूकता अभियान के साथ-साथ कड़े कदम भी उठाने होंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें