Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

सूचना

: रूड़की मे बड़ा हादसा भारी बारिश से मकान गिरा दो बच्चों की दर्दनाक मौत कई घायल

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 31, 2024
रूड़की मे बड़ा हादसा मकान गिरने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत कई घायल रुड़की  के भारापुर के समीप भौरी डेरा में बारिश से एक मकान गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं हादसे में सात लोग घायल हुए हैं जिसमें से पांच की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया है।जानकारी के अनुसार भारापुर के भोरी डेरा गांव में मोहब्बत उर्फ काला का मकान है। आज देर शाम बारिश के दौरान जब वह अपने परिवार के साथ घर में था तो घर के बरामदे का लिंटर और दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद चीख पुकार मची और लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। बचाव कार्य शुरू हुआ सूचना पुलिस प्रशासन को भी दी गई। हादसे के समय घर में कुल नौ लोग थे जिसमें से आठ और दस सांल के दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पांच लोगों को गंभीर अवस्था में मलवे से बाहर निकाला गया। इसके साथ ही दो लोगों को हल्की चोटें आई हैं। गंभीर घायलों को पास के निजी अस्पताल और हायर सेंटर ले जाया गया। वहीं मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे है। फिलहाल घटना को लेकर लोग सकते में हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें