Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

चंपावत:खिरद्वारी के राजी जनजाति की 17 महिलाओं के उज्ज्वला गैस कनेक्शन चम्पावत से टनकपुर हुये स्थानांतरित

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी आली सड़क मे डामरीकरण न होने पर होगा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार।

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

सूचना

: बड़ी खबर मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल ने दिया इस्तीफा कहा में आहत हूं पहाड़ियों के खिलाफ दिया गया बयान ले डूबा कुर्सी

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 16, 2025
बड़ी खबर मंत्री प्रेम चंद् अग्रवाल ने दिया इस्तीफा कहा मैं आहत हूं देहरादून से बड़ी खबर आ रही है उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आखिर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है उन्होंने कहा उन्हें व्यक्तिगत रूप से निशाना बनाया जा रहा है जिससे वह बेहद आहत है मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा मैंने उत्तराखंड के लिए हमेशा निस्वार्थ भाव से काम किया है राज्य आंदोलन के दौरान मैंने भी अन्य राज्य आंदोलन कारियो की तरह लाठियां खाई और संघर्ष किया पर इसके बावजूद जिस तरह का माहौल उनके खिलाफ बनाया गया जिस कारण मुझे इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा मालूम हो प्रेमचंद अग्रवाल का नाम विधानसभा में   पहाड़ियों के खिलाफ दिए गए बयान के कारण सामने आया तथा पूर्व में भी वह इस प्रकार के बयान दे चुके हैं जिस कारण पूरे पहाड़ की जनता उनके खिलाफ हो गई थी जगह जगह उनका विरोध होने लगा पार्टी हाइ कमान ने मामले का संज्ञान लिया और मंत्री प्रेमचंद की कुर्सी चली गई वहीं प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफा के बाद उत्तराखंड के सियासत गर्मा गई है राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है उनके इस्तीफे से पार्टी के भीतर गुटबाजी और अंदरूनी तनाव पैदा हो सकता है फिलहाल अभी घटनाक्रम पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का स्पष्ट बयान नहीं आया है जल्द भाजपा इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखेगी मालूम हो प्रेम चंद्र अग्रवाल उत्तराखंड के वरिष्ठ भाजपा नेताओं में गिने जाते हैं वह राज्य के वित्त मंत्री रह चुके हैं और लंबे समय तक विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां उन्होंने संभाली है वही प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद प्रदेश में राजनीतिक चर्चाएं गर्म हो गई है अब देखना है भाजपा उनके स्थान पर किसे अपनी केबिनेट में शामिल शामिल करती है

जरूरी खबरें