Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

सूचना

: लोहाघाट:8 नवंबर को होगा बिसुंग महोत्सव का रंगारंग आगाज उत्तराखंड के स्टार कलाकारों का रहेगा जलवा

Laxman Singh Bisht

Mon, Nov 4, 2024
8 नवंबर को होगा बिसुंग महोत्सव का रंगारंग आगाज उत्तराखंड के स्टार कलाकारों का रहेगा जलवा लोहाघाट के बिसुंग क्षेत्र के कर्णकरायत में 8 नवंबर से 10 नवंबर तक तीन दिनी बिसुंग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है महोत्सव में उत्तराखंड के स्टार गायको व कलाकारों के द्वारा स्टार नाइट में शानदार प्रस्तुति दी जाएगी वहीं सोमवार को महोत्सव कमेटी अध्यक्ष राकेश करायत के नेतृत्व में शिष्ट मंडल ने डीएम चंपावत नवनीत पांडे से मुलाकात कर महोत्सव में सांस्कृतिक दलों व शांति सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर ज्ञापन दिया डीएम चंपावत के द्वारा कमेटी को हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया महोत्सव कमेटी अध्यक्ष राकेश करायत ने बताया महोत्सव में स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ-साथ उत्तराखंड के स्टार गायक फौजी ललित मोहन जोशी ,भावना कांडपाल, प्रियंका महर, जितेंद्र तोकम्याल ,खुशी जोशी व नेपाल के स्टार कलाकार चक्र बम के द्वारा शानदार प्रस्तुति दी जाएगी उन्होंने बताया महोत्सव के अंतिम दिन। 10 नवंबर को लकी ड्रा ,क्रॉस कंट्री व अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा तथा रात में स्टार कलाकारों की प्रस्तुति होगी महोत्सव कमेटी ने सम्मानित जनता से अधिक से अधिक संख्या में आकर महोत्सव को सफल बनाने में अपना अनमोल सहयोग देने की अपील की है महोत्सव को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह है ज्ञापन देने में बृजेश मेहरा ,डॉक्टर महेश ढेक,हरीश मुरारी, नितिन मुरारी, नीरज करायत ,विशन मुरारी ,सतीश महरा, अर्जुन महरा, देव बोहरा आदि मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें