Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

सूचना

: लोहाघाट:यूसीसी बिल पास होने पर लोहाघाट में भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी मुख्यमंत्री धामी को दिया धन्यवाद 

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 8, 2024
यूसीसी बिल पास होने पर लोहाघाट में भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी मुख्यमंत्री धामी को दिया धन्यवाद प्रदेश में यूसीसी बिल पास होने पर गुरुवार को लोहाघाट नगर में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय के निर्देश व भाजपा जिला मंत्री निर्मला पांडे के नेतृत्व में खुशी जताते हुए नगर मिष्ठान वितरण किया वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय व महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड यूसीसी बिल पास करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है जिसके लिए वे सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देती हैं तथा मुख्यमंत्री धामी को धन्यवाद देती हैं उन्होंने कहा यूसीसी बिल पास होने से सभी जाति धर्म की महिलाओं को उनके अधिकारों के लिए मजबूती मिली है यूसीसी पास होने से प्रदेश प्रदेश की महिलाएं मजबूत हुई है उन्होंने कहा भाजपा सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है वहीं महिलाओं ने खुशी जताते हुए आने जाने वाले लोगों को मिष्ठान वितरण किया तथा यूसीसी बिल के फायदे बताएं
खुशी जताने में चंद्रकला मेहरा, रेनू गढ़कोटी ,पुष्पा पाटनी, सावित्री देवी, सरस्वती पुनेठा ,ममता देवी सहित कई महिलाएं मौजूद रही वहीं यूसीसी पास होने पर नगर में महिलाओं में काफी खुशी है

विज्ञापन

जरूरी खबरें